Thursday, July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ा सवाल : … तो इन भूतिया गांव से बनेगी 2027 में आने वाली सरकार!

December 10, 2025
in Uncategorized
0
बड़ा सवाल : … तो इन भूतिया गांव से बनेगी 2027 में आने वाली सरकार!
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड। पहाड़ों के खाली होते गांव सरकारों के लिए हमेशा से न केवल पलायन बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद चिंताजनक रहे हैं। वैसे तो केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार उत्तराखंड में भूतिया हो चुके इन गांवों को आबाद करने के लिए पहले से ही प्रयासरत है,लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के इन भूतिया गांवों को सत्ताइस के विधानसभा चुनाव की जीत का फॉर्मूला बनाने की तैयारी में है।दरसल, बीजेपी अपने एक अभियान के तहत पहाड़ के गांव छोड़ चुके लोगों की एक लिस्ट तैयार कर रही है। लिस्ट तैयार होने के बाद बीजेपी इन लोगों तक पहुंचेगी और एसआईआर के दौरान इनसे अपने ही गांव में वोट बनाने के लिए अपील करेगी। बीजेपी का मानना है कि ये फार्मूला ना केवल गांव के लिए बेहतर रहेगा, बल्कि 2027 की जीत में भी एक अहम रोल अदा करेगा।

Related posts

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

July 23, 2026
देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

July 23, 2026

इस प्रयोजन के लिए राज्य की बीजेपी सरकार ने उत्तराखंड से पलायन कर चुके लोगों का डाटा तथा उनके फोन नंबर और वे कहां पर रह रहे हैं, आदि की जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी है। जानकारी इकट्ठा होने के बाद बीजेपी उन लोगों के दरवाजे तक जाएगी, जो लोग अब राज्य से बाहर या पहाड़ों से उतरकर तराई में आ चुके हैं। बीजेपी चाहती है कि वह लोग अपने पैतृक गांव में ही अपना वोट बनवाएं और वहीं पर मताधिकार का प्रयोग करें।उत्तराखंड में बीजेपी भूतिया हो चुके गांव को अपनी जीत के लिए रास्ता मान रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसके लिए बाकायदा अपने पदाधिकारियों के बैठक करके यह दिशा निर्देश दिए हैं। अपने दिशा निर्देश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि हर जिले के हर तहसील के बूथ स्तर का कार्यकर्ता यह जानकारी इकट्ठा करेगा कि उसके आसपास के कितने गांव खाली हो गए हैं और पलायन करने वाले लोग कहां रह रहे हैं अगर कोई पहाड़ों में रहने वाला व्यक्ति अन्य शहर या फिर देहरादून ऋषिकेश हल्द्वानी हरिद्वार जैसे इलाकों में रहने भी लगा है तो उसकी जानकारी इकट्ठा करके संपर्क किया जाएगा।

तत्पश्चात बीजेपी ऐसे लोगों को, गांव में वोट करने के फायदे तथा उनके एक वोट से पहाड़ों की तस्वीर कैसे बदल सकती है, इस संबंध में विस्तार से समझाएगी। बीजेपी गांव छोड़ने वाले लोगों को यह भी बताएगी कि अगर वे लोग अपने-अपने गांव में वोट का प्रयोग करते हैं तो पहाड़ों की विधानसभा लोकसभा सीट में आगामी कुछ सालों में उल्लेखनीय बदलाव हो सकते हैं? और केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहे विकास का पैसा भी उनके गांव में लग सकेगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मथुरादास जोशी ने भाजपा की रणनीति इस रणनीति पर प्रकाश डालते हुए मीडिया को बताया कि बीजेपी एक खास रणनीति पर काम कर रही है और इसके अच्छे परिणाम आने वाले समय में देखने के लिए मिलेंगे। एसआईआर से पहले बीजेपी अभियान चला कर सभी से अपील करेगी तथा प्रवासियों के पास पहुंच कर उनसे अपने गांव में वोट बनवाकर मतदान करने का आग्रह करेगी , इससे जनसंख्या का जो बजट होता है उसमें भी बढ़ोतरी होगी। हम पार्टी की तरफ से लोगों को सभी जानकारियां उपलब्ध कराएंगे और उम्मीद है कि लोग इस बात को समझेंगे और वोट अपने गांव में बनवाकर वहीं पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां इस तथ्य का उल्लेख आवश्यक है कि पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में लगभग 1700 से अधिक गांव खाली को चुके हैं और लाखों लोग अलग -अलग राज्य में भी बस चुके हैं।

ऐसे में अगर भाजपा राज्य से बाहर गए सभी मतदाताओं को वापस गांव तक लाने में सफल रहती है, तो यह अभियान विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए तो तुरप का इक्का साबित हो सकता है।

Previous Post

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक समाप्त, छोटे अपराधों में अब जेल नहीं सिर्फ जुर्माना सहित इन मुद्दों पर लगी मुहर

Next Post

दुखद : भाई की डांट से नाराज नाबालिग बहन ने खाया जहर, हुई मौत

Next Post
दुखद : भाई की डांट से नाराज नाबालिग बहन ने खाया जहर, हुई मौत

दुखद : भाई की डांट से नाराज नाबालिग बहन ने खाया जहर, हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : ‘लोकरत्न हिमालय’ सम्मान से सम्मानित हुए देहरादून डीएम सविन बंसल

बड़ी खबर : ‘लोकरत्न हिमालय’ सम्मान से सम्मानित हुए देहरादून डीएम सविन बंसल

1 year ago
संकट : “बिल भरो, बिजली नहीं” श्रीनगर के केदार मोहल्ले में 4 दिन से अंधेरा, पार्षद ने किया विभाग का घेराव

संकट : “बिल भरो, बिजली नहीं” श्रीनगर के केदार मोहल्ले में 4 दिन से अंधेरा, पार्षद ने किया विभाग का घेराव

2 weeks ago
गुंडागर्दी : बीटीकेआईटी(BTKIT) के निदेशक को घर में घुसकर द्वाराहाट विधायक ने दी धमकी

गुंडागर्दी : बीटीकेआईटी(BTKIT) के निदेशक को घर में घुसकर द्वाराहाट विधायक ने दी धमकी

3 years ago
मौसम अपडेट: अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी रेड अलर्ट जारी

मौसम अपडेट: अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी रेड अलर्ट जारी

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं
  • देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक
  • मनमानी : नियम दरकिनार कर क्लर्क-सफाई निरीक्षकों को बना दिया ईओ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तैनाती जारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

July 23, 2026
देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.