Monday, June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक समाप्त, छोटे अपराधों में अब जेल नहीं सिर्फ जुर्माना सहित इन मुद्दों पर लगी मुहर

December 10, 2025
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : धामी सरकार के मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक आज, इन मुद्दों पर लगा सकती है मुहर
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार देर रात हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। किसानों, महिलाओं, युवाओं, पर्यावरण और निवेशकों से जुड़े कई राहत भरे फैसले लिए गए।

Related posts

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

June 8, 2026
दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

June 8, 2026

बिजली लाइन-टावर मुआवजा दोगुना

केंद्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों को अपनाते हुए कैबिनेट ने बिजली लाइनों व टावरों के लिए मुआवजा बढ़ा दिया। अब टावर और उसके एक मीटर परिधि क्षेत्र के लिए भूमि के 200% सर्किल रेट का मुआवजा मिलेगा। साथ ही सर्किल रेट व मार्केट रेट के अंतर को दूर करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी जो प्रभावित भूमि मालिकों के हित में काम करेगी।

छोटे अपराधों में अब जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना

कैबिनेट ने “जन विश्वास अधिनियम” लाने का फैसला किया। 52 पुराने कानूनों की जगह एक नया एक्ट आएगा। छोटे-मोटे अपराधों में जेल की सजा हटाकर भारी जुर्माना लगेगा। उदाहरण के तौर पर जैविक कृषि क्षेत्र में पेस्टिसाइड इस्तेमाल करने पर पहले 1 लाख जुर्माना + 1 साल जेल थी, अब केवल 5 लाख जुर्माना होगा।

आवास एवं शहरी विकास में बड़े बदलाव

1. ग्रीन बिल्डिंग को प्रोत्साहनः प्लेटिनम ग्रेड को 5%, गोल्ड को 3% और सिल्वर को 2% अतिरिक्त FAR मिलेगा।

2. कॉमर्शियल क्षेत्रों में ग्राउंड कवरेज प्रतिबंध हटाया गया। अब सभी के लिए सेट-बैक नियम लागू होंगे।

3. पहाड़ों में रिजॉर्ट बनाने के लिए अब भू-उपयोग परिवर्तन और अलग से नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं। सड़क
चौड़ाई पहाड़ में 6 मीटर, मैदान में 9 मीटर रखी गई।

4. बहुमंजिला इमारतों में ग्राउंड लेवल पार्किंग की ऊंचाई अब बिल्डिंग हाइट में नहीं गिनी जाएगी।

5.  लैंड पूलिंग और टाउन प्लानिंग स्कीम को मंजूरी। टाउनशिप बनाने वालों को बदले में कॉमर्शियल जमीन मिलेगी (अमरावती मॉडल की तर्ज पर)।

अन्य प्रमुख फैसले

नैनी सैनी एयरपोर्ट अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया संचालित करेगा।

तकनीकी विश्वविद्यालय में फैकल्टी भर्ती अब लोक सेवा आयोग के बजाय विश्वविद्यालय स्तर पर होगी।

लोक निर्माण विभाग के समूह-ग कर्मचारियों को 10 साल सेवा के बाद सीधे कनिष्ठ अभियंता बनाया जा सकेगा।

15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप कर नया वाहन खरीदने पर टैक्स में छूट।

मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना में सब्सिडी 75% से घटाकर 60% की गई।

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू यूपीएससी, NET, GATE आदि की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, लाइव क्लास और डाउट सेशन की सुविधा।

रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को GST में छूट।

सुगंध पौध केंद्र का नाम अब “इंस्टीट्यूट ऑफ परफ्यूम” होगा।

Previous Post

हादसा : यहां देर शाम स्कूल की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊपरी बिल्डिंग जलकर खाक

Next Post

बड़ा सवाल : … तो इन भूतिया गांव से बनेगी 2027 में आने वाली सरकार!

Next Post
बड़ा सवाल : … तो इन भूतिया गांव से बनेगी 2027 में आने वाली सरकार!

बड़ा सवाल : ... तो इन भूतिया गांव से बनेगी 2027 में आने वाली सरकार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : सड़क निर्माण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर जंगली सूअर के झुंड का हमला

बड़ी खबर : सड़क निर्माण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर जंगली सूअर के झुंड का हमला

6 months ago
गुड न्यूज : उत्तराखंड रोडवेज में 100 नई बसें शामिल

गुड न्यूज : उत्तराखंड रोडवेज में 100 नई बसें शामिल

5 months ago
कार्यवाही : जानिए कहां के तीन बड़े रेस्टोरेंटों पर गंदगी फैलाने के चलते लगाया गया भारी जुर्माना….

कार्यवाही : जानिए कहां के तीन बड़े रेस्टोरेंटों पर गंदगी फैलाने के चलते लगाया गया भारी जुर्माना….

3 years ago
बड़ी खबर: गंगा के रौद्र रूप के सामने नहीं टिक सका भीमगोड़ा  बैराज का गेट

बड़ी खबर: गंगा के रौद्र रूप के सामने नहीं टिक सका भीमगोड़ा बैराज का गेट

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक
  • दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद
  • बड़ी खबर :दिल्ली होटल अग्निकांड में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी गिरफ्तार, CM धामी ने जताया ऐतराज

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

June 8, 2026
दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.