Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : श्रीनगर थाने में युवाओं पर लाठीचार्ज, विरोध में सरस्वती देवी ने थाने के घेराव की दी चेतावनी

January 30, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : श्रीनगर थाने में युवाओं पर लाठीचार्ज, विरोध में सरस्वती देवी ने थाने के घेराव की दी चेतावनी
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

श्रीनगर गढ़वाल में नगर के युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में क्रांतिकारी महिला सरस्वती देवी ने श्रीनगर थाना का घेराव करने की चेतावनी दी है।
इसकी घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक के माध्यम से की है। उत्तराखंड क्रांति दल की गढ़वाल प्रभारी सरस्वती देवी ने इस मुद्दे पर नगरवासियों से समर्थन की अपील भी की है।
उन्होंने कहा कि युवाओं पर की गई पुलिस कार्रवाई से आम लोगों में भारी आक्रोश है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

यहां बता दें कि बद्रीनाथ हाईवे पर गुरुवार को दिल्ली से आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच कार ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस दिल्ली के पर्यटकों को सरकारी जीप में बैठाकर कोतवाली ले आई। इस बीच वहां स्थानीय लोग की भीड़ भी जमा हो गई। लोगों ने पुलिस पर आरोपियों को सौंपने का दबाव बनाया और जीप से पर्यटकों को जबरन बाहर खींचने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। हालात बेकाबू होते देख कोतवाल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज कर भीड़ को कोतवाली परिसर से खदेड़ दिया। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद ही मामला शांत हुआ। पुलिस ने मामले में सात पर्यटकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फरासू के पास वाहन को ओवरटेक करने के मामले में स्थानीय युवाओं और पर्यटकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर्यटकों को पकड़ा तो भीड़ उन्हें पुलिस के वाहन से बाहर निकालने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने और पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। इस मामले में छह दिल्ली और एक देहरादून निवासी पर्यटक पर मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली निवासी पर्यटकों द्वारा गलत दिशा में स्थानीय युवाओं को ओवरटेक किया गया। स्कूटी सवार स्थानीय युवाओं ने इसका विरोध किया, जिस पर पर्यटकों और युवाओं के बीच कहासुनी हो गई। बात कहासुनि तक नहीं रुकी, थोड़ी देर में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक उनमें मारपीट भी हो गई। मारपीट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। वहीं, घटना के बाद मामला श्रीनगर कोतवाली पहुंचा था।

इसके बाद उत्तराखंड क्रांति दल नेत्री सरस्वती देवी ने श्रीनगर थाने के घेराव की चेतावनी दी है।

Previous Post

गजब : सरकार मेहरबान तो मंत्री पहलवान, अब ‘माननीयों’ को मिलेगा 90 हजार मासिक यात्रा भत्ता

Next Post

ब्रेकिंग : इस जिले में हुए पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

Next Post
ब्रेकिंग : इस जिले में हुए पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

ब्रेकिंग : इस जिले में हुए पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Nyepi Celebrations: Mobile Internet Turned Off For Bali’s New Year

4 years ago
बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर उक्रांद मुखर

बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर उक्रांद मुखर

3 years ago
दुस्साहस : अधिवक्ता को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने गला दबाकर थप्पड़ मारा

दुस्साहस : अधिवक्ता को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने गला दबाकर थप्पड़ मारा

3 years ago
खास खबर : सभी जिलाधिकारियों को सीएम धामी ने दिए राजस्व वसूली के निर्देश

खास खबर : सभी जिलाधिकारियों को सीएम धामी ने दिए राजस्व वसूली के निर्देश

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.