Sunday, November 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

श्रीनगर : देर रात हाई वोल्टेज हंगामा, ओवरटेक को लेकर स्थानीय युवकों और राजस्थान के यात्रियों में मारपीट, 10 हिरासत में

June 27, 2026
in Uncategorized
0
श्रीनगर : देर रात हाई वोल्टेज हंगामा, ओवरटेक को लेकर स्थानीय युवकों और राजस्थान के यात्रियों में मारपीट, 10 हिरासत में
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जिले के श्रीनगर में शुक्रवार देर रात पौड़ी चुंगी क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। स्थानीय युवकों और राजस्थान से आए यात्रियों के बीच हुई मारपीट में तीन स्थानीय युवक घायल हो गए।

Related posts

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

November 22, 2026
क्राइम : हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बरेली रोड मंडी गेट के पास मिला शव

क्राइम : हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बरेली रोड मंडी गेट के पास मिला शव

November 21, 2026

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पौड़ी चुंगी पर एक वाहन को ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। मामला शांत होने के बजाय बढ़ता गया और श्रीयंत्र टापू पहुंचते-पहुंचते विवाद हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि राजस्थान के कार सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और स्थानीय युवकों पर डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। एक स्थानीय युवक के हाथ पर दांत से काटने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने राजस्थान से आए 10 यात्रियों को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद स्थानीय युवकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने हाल ही में कर्णप्रयाग, नगरासू और देहरादून में बाहरी लोगों से जुड़ी घटनाओं का हवाला देते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर बाहरी वाहनों की संख्या बढ़ने से आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

फिलहाल श्रीनगर में स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Previous Post

मौसम अपडेट : गर्मी और उमस ने बढ़ाया पारा, आज तेज हवाई चलने का अलर्ट जारी

Next Post

कर्णप्रयाग केस: चार निहंगों को जमानत, सवाल- कानून का पालन या सरकार पर दबाव?

Next Post
कर्णप्रयाग केस: चार निहंगों को जमानत, सवाल- कानून का पालन या सरकार पर दबाव?

कर्णप्रयाग केस: चार निहंगों को जमानत, सवाल- कानून का पालन या सरकार पर दबाव?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव : कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता यशपाल आर्य सहित कई विधायकों पर मुकदमा दर्ज

ब्रेकिंग गैरसैंण : बवाल के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दिया इस्तीफा

1 year ago
शर्मनाक : चलती कार में युवती के साथ किया दुष्कर्म, सड़क पर घूमता रहा वाहन

शर्मनाक : चलती कार में युवती के साथ किया दुष्कर्म, सड़क पर घूमता रहा वाहन

10 months ago
शर्मनाक:  कार में महिला से गैंगरेप पुलिस महकमें में मचा हड़कंप…

शर्मनाक: कार में महिला से गैंगरेप पुलिस महकमें में मचा हड़कंप…

3 years ago
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : इन जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का पूर्वानुमान, अलर्ट जारी

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 
  • विधानसभा चुनाव 2027 : भरत चौधरी का टिकट कटा तो बदलेगा पूरा खेल, कमलेश उनियाल निर्दलीय लड़ेंगे
  • क्राइम : हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बरेली रोड मंडी गेट के पास मिला शव

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

November 22, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 : भरत चौधरी का टिकट कटा तो बदलेगा पूरा खेल, कमलेश उनियाल निर्दलीय लड़ेंगे

विधानसभा चुनाव 2027 : भरत चौधरी का टिकट कटा तो बदलेगा पूरा खेल, कमलेश उनियाल निर्दलीय लड़ेंगे

November 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.