Friday, July 10, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

रूस-यूक्रेन युद्ध : जबरन भारतीय युवकों को सेना में भर्ती कर रहा रूस

October 17, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
रूस-यूक्रेन युद्ध : जबरन भारतीय युवकों को सेना में भर्ती कर रहा रूस
Share on FacebookShare on Whatsapp

यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच कई बार ऐसी खबरें आ रही है कि रूसी सेना में जबरन भारतीय लोगों को शामिल किया जा रहा है। कई भारतीय लोगों ने वीडियो रिलीज करके भारत सरकार से मदद की गुहार भी लगाई। इस बीच मास्को स्थित भारतीय दूतावास ने मामले में हस्तक्षेप किया।
भारतीय दूतावास ने पुतिन सरकार से अनुरोध किया है कि वह हैदराबाद के मोहम्मद अहमद को रूसी सेना से शीघ्र मुक्त कराकर सुरक्षित भारत वापस लाए। एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया था, जिसके बाद भारतीय दूतावास ने इस मुद्दे को उठाया।
हैदराबाद के खैरताबाद निवासी 37 साल के अहमद को एक नौकरी एजेंट द्वारा धोखा दिए जाने के बाद यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूसी सेना में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। अहमद ने रूस से ही एक वीडियो मैसेज जारी कर मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद अहमद के परिवार ने सांसद से अपील की। अहमद की पत्नी अफशा बेगम ने बताया कि वह नौकरी के लिए रूस गए थे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें सेना के साथ किसी सुदूर इलाके में जबरन भेज दिया गया और हथियार चलाने का प्रशिक्षण देने के बाद सीमा पर भेज दिया गया।
सांसद ने विदेश सचिव से इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और अहमद को जल्द से जल्द रूस से वापस लाने के आदेश जारी करने का आग्रह किया। रूस में भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने हैदराबाद के सांसद ओवैसी को लिखा कि दूतावास ने अहमद के बारे में रूसी अधिकारियों के साथ जानकारी साझा की और रूसी सेना से उनकी शीघ्र रिहाई और सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
मास्को स्थित भारतीय दूतावास के काउंसलर ताडू मामू ने लिखा, “दूतावास रूसी सेना में भारतीय नागरिकों के सभी मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर नजर रख रहा है। दूतावास मोहम्मद अहमद के बारे में किसी भी नई जानकारी से परिवार को अवगत कराता रहेगा।”

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026
Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

अजब गजब : एक कुत्ते के दो मालिकों में हुआ विवाद, दिमाग घुमा देगी यह खबर

Next Post

बड़ी खबर : सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ दी तहरीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

चार धाम यात्रा : यात्रा शुरू नहीं हुई और 17 लाख से अधिक पंजीकरण

चार धाम यात्रा : यात्रा शुरू नहीं हुई और 17 लाख से अधिक पंजीकरण

1 year ago
ब्रेकिंग : पुलिस हिरासत में पेशी के दौरान गोलीबारी में घायल कुख्यात विनय त्यागी ने एम्स में तोड़ा दम

ब्रेकिंग : पुलिस हिरासत में पेशी के दौरान गोलीबारी में घायल कुख्यात विनय त्यागी ने एम्स में तोड़ा दम

7 months ago
दुखद : राज्य आंदोलनकारी कामरेड राजा बहुगुणा का निधन, आंदोलनकारियों में शोक की लहर

दुखद : राज्य आंदोलनकारी कामरेड राजा बहुगुणा का निधन, आंदोलनकारियों में शोक की लहर

7 months ago

वीडियो : बाबा केदार की पंचमुखी डोली पहुंची धाम, हजारों श्रदालु बने साक्षी 

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख की ठगी का केस, पहले भी कर चुका है फर्जीवाड़ा
  • दुखद : पूर्व आईएएस चंद्र सिंह का निधन, उत्तरकाशी के पहले IAS थे
  • रूद्रप्रयाग : पेड़ गिरने से मयाली-जखोली मोटर मार्ग बाधित, विश्वनाथ सेवा सहित दर्जनों वाहन फंसे

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख की ठगी का केस, पहले भी कर चुका है फर्जीवाड़ा

बड़ी खबर : पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख की ठगी का केस, पहले भी कर चुका है फर्जीवाड़ा

July 10, 2026
दुखद : पूर्व आईएएस चंद्र सिंह का निधन, उत्तरकाशी के पहले IAS थे

दुखद : पूर्व आईएएस चंद्र सिंह का निधन, उत्तरकाशी के पहले IAS थे

July 10, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.