Monday, September 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

आरटीआई खुलासा : वेक्सीनेशन के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला

February 7, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
आरटीआई खुलासा : वेक्सीनेशन के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पशु वैक्सीनेशन के नाम पर लाखों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा आरटीआई के तहत हुआ है।
शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत सीधे पशुपालन विभाग मंत्री सौरभ बहुगुणा से की है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके बाद अपर निदेशक पशुपालन विभाग गढ़वाल परिक्षेत्र भूपेन्दर सिंह जंगपांगी लक्सर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

जानकारी के मुताबिक लक्सर के भूरना गांव निवासी एडवोकेट विनीत चौधरी ने आरटीआई के माध्यम से पशुपालन विभाग लक्सर से पशुओं में वैक्सीनेशन को लेकर सूचना मांगी थी। विनीत चौधरी ने बताया कि उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से वैक्सीनेशन से संबंधित विवरण मांगा था, लेकिन विभाग द्वारा लंबे समय तक सूचना दबाए रखी गई और टालमटोल की जाती रही। मजबूर होकर उन्होंने मामले की शिकायत सीधे विभागीय मंत्री से कर दी। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने आरटीआई से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए। दस्तावेजों के अवलोकन के बाद कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

विनीत चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में सैकड़ों ऐसे लोगों के नाम दर्ज मिले जो गांव के निवासी ही नहीं हैं। कई मामलों में एक ही मोबाइल नंबर पर कई लोगों के नाम से वैक्सीनेशन दिखाया गया, जबकि कुछ ऐसे नाम भी शामिल पाए गए, जिनके यहां पशुपालन किया ही नहीं जाता।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि अकेले भुरना गांव में ही पशु वैक्सीनेशन के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उन्होंने सभी संबंधित दस्तावेज अपर निदेशक को सौंप दिए हैं। वहीं मामले की जांच के लिए पहुंचे अपर निदेशक भूपेंद्र सिंह जंगपांगी ने बताया कि भुरना गांव में वैक्सीनेशन को लेकर अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को वैक्सीनेशन का कार्य सौंपा गया था, उसे 4000 से अधिक वैक्सीन दी गई थीं। जिसे पूरा कर ऑनलाइन अपलोड किया गया है। अब सभी तथ्यों की स्थल पर जाकर गांव में जांच की जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस जांच का सीधा असर राजकीय पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर पड़ेगा, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि देखरेख और निगरानी उनकी जिम्मेदारी है और मामले की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जाएगी।

आरटीआई के जरिए सामने आए इस घोटाले ने न सिर्फ पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की सच्चाई भी उजागर कर दी है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।

Previous Post

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में यहां 3.4 तीव्रता का आया भूकंप, दहशत में लोग

Next Post

दुखद : यहां बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत 34 घायल

Next Post
दुखद : यहां बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत 34 घायल

दुखद : यहां बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत 34 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: ईडी ने अवंता ग्रुप की तीन राज्यों मे 678 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

बड़ी खबर: ईडी ने अवंता ग्रुप की तीन राज्यों मे 678 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

2 years ago
जनता की बात : जब से मुख्यमंत्री बने तब से नहीं ली एक दिन की भी छुट्टी… और रो पड़ी धाकड़ धामी की पत्नी

जनता की बात : जब से मुख्यमंत्री बने तब से नहीं ली एक दिन की भी छुट्टी… और रो पड़ी धाकड़ धामी की पत्नी

8 months ago
अल्मोड़ा बस हादसा : बस हादसे मे आरटीओ के बाद पीडब्लूडी के अफसरों पर लटकी तलवार

अल्मोड़ा बस हादसा : बस हादसे मे आरटीओ के बाद पीडब्लूडी के अफसरों पर लटकी तलवार

2 years ago
ब्रेकिंग : भाजपा विधायकों को इन शर्तों पर मिलेगा विधानसभा टिकट, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

ब्रेकिंग : भाजपा विधायकों को इन शर्तों पर मिलेगा विधानसभा टिकट, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रप्रयाग : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
  • बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश
  • देहरादून :  शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की ठगी, उत्तराखंड STF ने ग्रेटर नोएडा से एक आरोपी दबोचा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रुद्रप्रयाग : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

September 28, 2026
बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

September 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.