Thursday, July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

लुटेरी दुल्हन पार्ट 2 : तीन साल में 15 बार किया विवाह और 6 निकाह, नहीं मिल पाया भागने का मौका तो मनानी पड़ी सुहागरात

June 9, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
लव जिहाद : पानीपत से हरिद्वार तक युवती को भगा लाया समुदाय विशेष का युवक, युवती 3 लाख 78 हजार रुपए भी चुरा ले गई घर से
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जिसका कारनामा सुनकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। यह गिरोह एक ऐसी लुटेरी दुल्हन का है, जिसने महज तीन साल में ही 15 से अधिक विवाह और 6 से अधिक निकाह कर चुकी है। इसके गिरोह में निकाह कराने वाले मौलवी हैं, तो विवाह कराने वाले पंडित जी भी। कन्या दान के लिए दुल्हन के माता-पिता भी हैं। इस गिरोह ने यूपी, हरियाणा से लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश तक हिंदू और मुस्लिम दूल्हों को शिकार बनाया है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

शादी के बाद ये दुल्हन माल समेटकर विदाई के वक्त फरार हो जाती थी। यदि उस समय मौका नहीं मिलता तो यह दूल्हे के साथ ससुराल जाती और फिर सुहागरात मनाने से ठीक पहले गहने जेवर समेटकर भाग जाती थी। एक दो मामलों में तो यह दुल्हन शादी के दो तीन दिन बाद तक ससुराल में रही। जब उसे भागने का मौका नहीं मिला तो उसके माता पिता का किरदार निभाने वाले जालसाज आकर विदाई करा ले जाते थे।

हरियाणा-राजस्थान में तलाशते थे शिकार

बता दें कि बीते कुछ समय में इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. खासतौर हरियाणा और राजस्थान में शादी के इच्छुक लड़कों को जाल में फंसाकर शादी करने और उन्हें लूटकर भाग जाने के मामले खूब आए हैं। पिछले दिनों प्रयागराज में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। इसमें अलवर राजस्थान के रहने वाले युवक ने शिकायत दी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि एक गोपनीय इनपुट मिला। इसमें बताया गया कि प्रयागराज के खुल्दाबाद में इस गिरोह के लोग मौजूद हैं।

धरा गया पूरा गिरोह

इस इनपुट पर पुलिस ने दबिश देकर घनश्याम नगर रेलवे क्रॉसिंग पैदल पुल के पास से एक युवती को अरेस्ट किया। इस युवती की पहचान बरेली में रहने वाली शहाना के रूप में हुई। फिर इस युवती की निशानदेही पर पहचान पर पीपलगांव से निशा व प्रीति, झूंसी से ममता भारती व शाहगंज के आसिफ व मो़. जैनुल के अलावा राजथान अलवर के श्रीराम गुर्जर को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी श्रीराम इस गिरोह का मास्टर माइंड है। गिरोह में वह शिकार तलाशने से लेकर वारदात की रूप रेखा तय करने का काम करता था।

हैरान करने वाला खुलासा
गिरोह के जालसाज तीनों राज्यों में ऐसे युवाओं की तलाश करते थे, जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। जैसे ही ऐसा कोई युवक मिलता, आरोपी अलग-अलग माध्यमों से उससे संपर्क करते और शादी कराने का झांसा देते थे। इसके बाद युवक को लड़की दिखाई जाती और फिर दूल्हा हिंदू हो तो शादी का और मुस्लिम हो तो निकाह का कार्यक्रम रखा जाता। इसमें पंडित या मौलवी भी जालसाज खुद बनते थे। इस प्रकार तीन साल में इस गिरोह ने 20 से अधिक शादियों को अंजाम दिया है।

ऐसे करते थे वारदात

पुलिस की पूछताछ में इस नकली दुल्हन और उसके साथियों ने बताया कि उनकी भरसक कोशिश होती थी कि शादी के तत्काल बाद ही दुल्हन सारी नगदी जेवर समेट कर फरार हो जाए। यदि ऐसा संभव नहीं हो पाता तो दुल्हन विदाई के बाद बीच रास्ते में किसी बहाने से गाड़ी रुकवाती और फरार हो जाती थी। यदि इस दौरान भी मौका नहीं मिला तो ससुराल जाकर सुहागरात से ठीक पहले फरारी की कोशिश करती थी। आरोपी दुल्हन ने बताया कि दो मामलों में उसे भागने का मौका नहीं मिल पाया और मजबूरी में उसे दूल्हे के घर में दो तीन दिनों तक रूकना पड़ा।

Tags: बड़ी खबर
Previous Post

रोजगार : भारतीय वायु सेना में रोजगार का सुनहरा अवसर, इस अंतिम तिथि तक करें आवेदन

Next Post

पंचायत चुनाव अपडेट : इस महीने होंगे पंचायत चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया एलान

Next Post
पंचायत चुनाव : 1 जून को समाप्त हो रहा प्रशासकों का कार्यकाल, क्या समय पर हो पाएंगे चुनाव!

पंचायत चुनाव अपडेट : इस महीने होंगे पंचायत चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया एलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रेमचंद अग्रवाल के बेटों का कमाल, खोद डाला खैरखाल

बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रेमचंद अग्रवाल के बेटों का कमाल, खोद डाला खैरखाल

1 year ago
बड़ी खबर:डॉक्टरों की सलाह गर्मियों में ना पहने जींस

बड़ी खबर:डॉक्टरों की सलाह गर्मियों में ना पहने जींस

3 years ago
बड़ी खबर: देह व्यापार और नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ सूचना देने वाले  व्यक्ति ने ही  पुलिस की कार्रवाई पर किए सवाल।

बड़ी खबर: देह व्यापार और नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ सूचना देने वाले व्यक्ति ने ही पुलिस की कार्रवाई पर किए सवाल।

3 years ago
रुद्रप्रयाग : शराब माफिया आबकारी विभाग पर हावी, नहीं सुन रहा मुख्यमंत्री सहायता पोर्टल

रुद्रप्रयाग : शराब माफिया आबकारी विभाग पर हावी, नहीं सुन रहा मुख्यमंत्री सहायता पोर्टल

9 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं
  • देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक
  • मनमानी : नियम दरकिनार कर क्लर्क-सफाई निरीक्षकों को बना दिया ईओ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तैनाती जारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

July 23, 2026
देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.