भारत के दिग्गज निशानेबाज रहे जसपाल राणा अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।जसपाल राणा 49 साल के थे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा निशानेबाजी को अलविदा कहने के बाद अब बतौर कोच उभरती निशानेबाजी प्रतिभाओं को निखारने, दिशा देने का काम कर रहे थे।
जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक जसपाल राणा हाल ही में म्यूनिख से स्वदेश वापस लौट रहे थे। जसपाल राणा आईएसएफ वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने गए भारतीय दल के हाई परफॉर्मेंस कोच थे। इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के साथ वह म्यूनिख से नई दिल्ली वापस लौट रहे थे।
जर्मनी के म्यूनिख में आईएसएसएफ (ISSF) वर्ल्ड कप से भारत लौटते समय तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
खिलाड़ी के रूप में जसपाल राणा ने एशियन गेम्स 8 मेडल जीते। इनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल रहे। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड सहित 15 मेडल जीते। इनमें 4 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।
उनके निधन पर लोग गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गहरा शोक जताया है।
उन्होंने कहा है कि यह उत्तराखंड के लिए अपूर्ण छति है। गौरतलब है कि नरेंद्र सिंह नेगी ने ओलंपिक विजेता जसपाल राणा पर एक गीत भी गया था, जो कि उत्तराखंड में बहुत प्रसिद्ध हुआ था।








