Thursday, April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

कातिल हसीना : खूबसूरती के जुनून में चूर महिला ने की हत्याएं, अपने ही बेटे को नहीं बख्शा

December 4, 2025
in Uncategorized
0
कातिल हसीना : खूबसूरती के जुनून में चूर महिला ने की हत्याएं, अपने ही बेटे को नहीं बख्शा
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

सुंदर बच्चियों से नफरत, खूबसूरती को लेकर अजीब जुनून और शक से बचने के लिए अपने ही बेटे की हत्या पहली नज़र में यह किसी फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन यह सब सच है। दो साल में चार मासूमों की मौत के पीछे एक ही महिला थी, जो सुंदर बच्चियों को देखकर बर्दाश्त खो देती थी।

Related posts

देखें वीडियो : काली फिल्म लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुड़दंग करने वाले चालक के खिलाफ की कार्रवाई, वाहन को किया सीज

देखें वीडियो : काली फिल्म लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुड़दंग करने वाले चालक के खिलाफ की कार्रवाई, वाहन को किया सीज

April 22, 2026
ब्रेकिंग : दून पुलिस में 50 से ज्यादा दरोगाओं के तबादले, 8 महिला दरोगा भी शामिल

ब्रेकिंग : दून पुलिस में 50 से ज्यादा दरोगाओं के तबादले, 8 महिला दरोगा भी शामिल

April 22, 2026

हरियाणा के पानीपत में एक ऐसी महिला का पर्दाफाश हुआ है, जिसने अपनी विकृत मानसिकता के चलते चार बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी महिला का नाम पूनम है। पुलिस के अनुसार, उसके दिमाग में यह जुनून बैठ गया था कि कोई बच्ची बड़ी होकर उससे ज्यादा सुंदर न हो जाए। यही सोच उसे एक सीरियल किलर में बदल गई।

पहला मामला : 2021 विद्धि पर उबलती चाय उड़ेली

पुलिस जांच में सामने आया कि इस सिलसिले की शुरुआत 2021 से हुई। पूनम ने पहली बार विद्धि नाम की बच्ची को मारने की कोशिश की। उसने एक बड़ी केतली में भरी उबलती चाय लड़की पर उड़ेल दी। बच्ची झुलस गई, लेकिन बच गई। उस समय परिवार ने इसे हादसा मानकर मामला दबा दिया।

2023 : दो हत्याएं, एक बच्ची और अपना बेटा

पूनम यहीं नहीं रुकी। साल 2023 में उसने दो बच्चों की जान ले ली पहली बच्ची इशिका और दूसरी हत्या उसने अपने बेटे शुभम की की। पुलिस पूछताछ में उसने कहा, “शक न हो इसलिए मैंने अपने बेटे को भी मार दिया।”

2025 : विद्धि पर दूसरा वार : पानी के टब में डुबोकर मारने की कोशिश

2025 में उसने फिर विद्धि को निशाना बनाया। इस बार उसने उसे पानी के टब में डुबोकर मारने की कोशिश की। लेकिन यही उसकी गलती बन गई। पुलिस को शक हुआ कि छह साल की बच्ची खुद टब में डूब नहीं सकती। कमरे का गेट बाहर से बंद था।जांच आगे बढ़ी और पूनम गिरफ्तार हो गई।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में महिला ने साफ कहा “मुझे सुंदर बच्चियों से नफरत है।”

“किसी भी सुंदर बच्ची को देखते ही दिमाग खराब हो जाता था।“डर था कि कोई बच्ची बड़ी होकर मुझसे ज्यादा सुंदर न हो जाए।

एसपी ने बताया कि महिला स्मार्ट है, लेकिन उसकी सोच साइको किलर जैसी थी।

 

पुलिस ने बताया कि पूनम ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। अब पकड़े जाने के बाद वह अपने किए पर पछतावा जता रही है। लेकिन यह पछतावा उन चार मासूमों की जान वापस नहीं ला सकता। यह केस पूरे हरियाणा को झकझोर कर रख देने वाला है।

पानीपत की ‘कातिल हसीना’ 

नाम: पूनम

निवास: भावड़ गांव, सोनीपत

हत्या का सिलसिला: 2021–2025

कौन-कौन टारगेट बने:

विद्धि (2021 – हत्या की कोशिश)

इशिका (2023 – हत्या)

शुभम (2023 – अपना बेटा, हत्या)

एक बच्ची (2025 – हत्या)

विद्धि (2025 – दूसरी बार निशाना)

Previous Post

चमोली : नवजात शिशु का सर मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, एक दिन का था नवजात

Next Post

दुखद : गन्ने के ट्राले से टकराई यात्रियों से भरी बस, चालक की दर्दनाक मौत

Next Post
दुखद : गन्ने के ट्राले से टकराई यात्रियों से भरी बस, चालक की दर्दनाक मौत

दुखद : गन्ने के ट्राले से टकराई यात्रियों से भरी बस, चालक की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सियासत : पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने नहीं बनने दी गैरसैंण स्थाई राजधानी, यह क्या बोल पड़े हरीश रावत

सियासत : पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने नहीं बनने दी गैरसैंण स्थाई राजधानी, यह क्या बोल पड़े हरीश रावत

2 years ago
आरटीआई खुलासा : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में करोड़ों का घोटाला

आरटीआई खुलासा : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में करोड़ों का घोटाला

10 months ago
बड़ी खबर:डॉक्टरों की सलाह गर्मियों में ना पहने जींस

बड़ी खबर:डॉक्टरों की सलाह गर्मियों में ना पहने जींस

3 years ago
बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की मौजूदगी से बढेगी ग्लोबल समिट की भव्यता

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की मौजूदगी से बढेगी ग्लोबल समिट की भव्यता

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू
  • रूद्रप्रयाग : केदारनाथ के बाद तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट समस्त श्रद्धालुओं के खुले

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.