Sunday, September 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

दुस्साहस : पुलिसकर्मी को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया चोरी का आरोपी

October 29, 2025
in Uncategorized
0
दुस्साहस : पुलिसकर्मी को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया चोरी का आरोपी
Share on FacebookShare on Whatsapp

रुड़की। सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में महिला यात्री का पर्स लूटने के मामले में जीआरपी के हत्थे चढ़ा आरोपी माल बरामदगी के दौरान सिपाही को धक्का देकर हथकड़ी समेत देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

Related posts

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

September 6, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

September 6, 2026

मार्च माह में सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहीं एक महिला से बदमाशों ने पर्स छीन लिया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान जीआरपी को आरोपी की पहचान अमजद निवासी पाडली गुर्जर के रूप में हुई। इसके बाद 26 अक्टूबर को कलियर से उसे गिरफ्तार कर रुड़की जीआरपी चौकी लाया गया।

पूछताछ में अमजद ने घटना को कबूल कर लिया। देर रात एएसआई अतुल कुमार, सिपाही आशीष कुमार और अन्य दो पुलिसकर्मियों की टीम चोरी हुए मोबाइल और नकदी की बरामदगी के लिए आरोपी को गंगनहर पुल के पास लेकर गई।

पुलिस के अनुसार बरामदगी के बाद वापसी के दौरान आरोपी ने अचानक सिपाही आशीष को जोरदार धक्का दिया, जिससे वह गंगनहर में जा गिरा। पुलिसकर्मी पहले साथी सिपाही को बाहर निकालने में जुट गए। इसी बीच आरोपी हथकड़ी समेत मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और तुरंत आसपास में तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण आरोपी हाथ नहीं लग सका। घटना की सूचना पर जीआरपी अधिकारियों में खलबली मच गई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।

जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि आरोपी अमजद की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Previous Post

ब्रेकिंग : आज रहेगा चक्का जाम, घर से निकलें सोच समझकर

Next Post

पेपर लीक प्रकरण : सीबीआई जांच शुरू, चार आरोपी नामजद

Next Post
पेपर लीक प्रकरण : सीबीआई जांच शुरू, चार आरोपी नामजद

पेपर लीक प्रकरण : सीबीआई जांच शुरू, चार आरोपी नामजद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : फर्जी शिक्षकों की जांच अभी भी अधूरी,

बड़ी खबर : फर्जी शिक्षकों की जांच अभी भी अधूरी,

3 years ago
बड़ी खबर:शराब व्यवसायी बेखौफ,  उड़ा रहे कानून की धज्जियां

बड़ी खबर:शराब व्यवसायी बेखौफ, उड़ा रहे कानून की धज्जियां

3 years ago
मौसम अपडेट : बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क

मौसम अपडेट : इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, रहे सुरक्षित स्थानों पर

4 months ago
दुखद : यहां भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन गिरा खाई में, चालक लापता

दुखद : यहां भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन गिरा खाई में, चालक लापता

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा
  • मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल
  • श्रीनगर : शराब बेचने वाले सरकार के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, खुद की सरकार पर हल्ला बोल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

September 6, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

September 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.