Tuesday, July 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

गजब : तहसील परिसर में खेल रहे थे जुआ, डीएम की तत्काल कार्रवाई, पटवारी सस्पेंड

June 27, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
गजब : तहसील परिसर में खेल रहे थे जुआ, डीएम की तत्काल कार्रवाई, पटवारी सस्पेंड
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। त्यूणी सीमांत त्यूणी तहसील कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मियों के खुलेआम जुआ खेलने का मामला प्रकाश में आने से जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई कर राजस्व उपनिरीक्षक नागचंद की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम प्रेमलाल ने मामले में तहसीलदार से विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है। एसडीएम ने तहसीलदार से वीडियो में जुआ खेलते संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक के अलावा अन्य कर्मियों की पहचान कर पता लगाने को कहा है। एसडीएम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी कर्मचारियों को आचरण नियमावली का पालन करना चाहिए।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

त्यूणी तहसील कार्यालय में राजस्व कर्मियों के खुलेआम मेज कुर्सी लगाकर जुआ खेलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने से आमजन की नजरों में प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। मंगलवार को देवघार खत के कुल्हा निवासी बिजन सिंह किसी काम से तहसील गए थे। तहसील परिसर का नजारा देख वह हैरान रह गए। उन्होंने तहसील परिसर में मेज कुर्सी लगाकर जुआ खेलते हुए राजस्व कर्मियों का मोबाइल से वीडियो बना लिया और इसकी शिकायत एसडीएम से की। इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे वीडियो में राजस्व कर्मी तहसील कार्यालय परिसर में खुलेआम जुआ खेलते दिखाई दे रहे। वीडियो में चार से पांच
लोग दिखाई पड़ रहे हैं। राजस्व कर्मियों की इस करतूत से नाराज लोगों ने इसे शर्मनाक घटना बताया। मामला प्रकाश में आने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम चकराता से तत्काल रिपोर्ट मांगी।

एसडीएम प्रेमलाल ने कहा कि शिकायत पत्र एवं प्रसारित वीडियो में प्रथम दृष्टता राजस्व उपनिरीक्षक नागचंद की भूमिका संलिप्त पाई गई। इसके अलावा जुआ खेलते वीडियो में दिखाई पड़ रहे अन्य कर्मियों की पहचान को तहसीलदार सुशीला कोठियाल से विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्यूणी तहसील में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक नागचंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसील कार्यालय चकराता में अटैच करने के आदेश जारी किए है। प्रभारी अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर जिला मुख्यालय डा. अपूर्वा सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

सराहनीय : पहाड़ की बेटी ने 42 साल की उम्र में पास की Ukpsc परीक्षा, बनी Pcs अधिकारी

Next Post

गजब : मुख्यमंत्री के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, पेट्रोल पंप सीज

Next Post
गजब : मुख्यमंत्री के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, पेट्रोल पंप सीज

गजब : मुख्यमंत्री के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, पेट्रोल पंप सीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग: निहंगों का उत्तराखंड कूच नाकाम, कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस ने रोका, पांवटा साहिब गुरुद्वारे में बैठक जारी

ब्रेकिंग: निहंगों का उत्तराखंड कूच नाकाम, कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस ने रोका, पांवटा साहिब गुरुद्वारे में बैठक जारी

1 month ago
सराहनीय : करंट लगने से लाइनमैन की मौत के मामले में सीम पुष्कर धामी ने फोन कर की परिवार से बात

सराहनीय : करंट लगने से लाइनमैन की मौत के मामले में सीम पुष्कर धामी ने फोन कर की परिवार से बात

2 months ago
दुखद : गंगा में नहाते वक्त डूबीं 3 बच्चियां, दो मासूमों की मौत

दुखद : गंगा में नहाते वक्त डूबीं 3 बच्चियां, दो मासूमों की मौत

1 year ago
अजब गजब : देहरादून में फर्जी शादी का कार्यक्रम, दूल्हा दुल्हन है नहीं, नाचते बाराती मिले

अजब गजब : देहरादून में फर्जी शादी का कार्यक्रम, दूल्हा दुल्हन है नहीं, नाचते बाराती मिले

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • एक्सक्लूसिव : आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशेष सतर्कता कोर्ट ने 3 सितंबर को तलब किया
  • एक्सक्लूसिव : महंगी गैस ने दिया झटका, पेलेट स्टोव ने थामा हाथ
  • उत्तराखंड : बारिश ने तोड़ा सुख- चैन, यमुनोत्री रास्ता बंद, टिहरी में संपर्क टूटा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

एक्सक्लूसिव : आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशेष सतर्कता कोर्ट ने 3 सितंबर को तलब किया

एक्सक्लूसिव : आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशेष सतर्कता कोर्ट ने 3 सितंबर को तलब किया

July 28, 2026

एक्सक्लूसिव : महंगी गैस ने दिया झटका, पेलेट स्टोव ने थामा हाथ

July 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.