Sunday, September 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

आक्रोश : कॉकरोच जनता पार्टी का आज दिल्ली में प्रदर्शन, उत्तराखंड से भी युवाओं के पहुंचने की उम्मीद, हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात

June 6, 2026
in Uncategorized
0
आक्रोश : कॉकरोच जनता पार्टी का आज दिल्ली में प्रदर्शन, उत्तराखंड से भी युवाओं के पहुंचने की उम्मीद, हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

सोशल मीडिया पर एक मजाक के तौर शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज अपना पहला प्रदर्शन करेगी। CJP का प्रदर्शन NEET-UG, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परिक्षाओं में हुई धांधलियों और पेपर लीक के खिलाफ है।

Related posts

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

September 6, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

September 6, 2026

पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेगी। CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके सुबह 8 बजे भारत पहुंचेंगे। वे शुक्रवार को अमेरिका से रवाना हुए थे। उन्होंने X पर लिखा- अपना भाग्य संविधान के हाथों में छोड़कर भारत के लिए निकल रहा हूं। दीपके दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

वहां से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत लेगें। अभिजीत ने समर्थकों से पुलिस स्टेशन पहुंचने की अपील की है। उन्होंने समर्थकों से कहा है कि एयरपोर्ट पर भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अब तक कोई औपचारिक अनुमति आवेदन नहीं मिला है। इसके बावजूद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
दिल्ली HC ने CJP से जुड़ी याचिका पर सुनवाई नहीं कीदिल्ली हाईकोर्ट ने 6 जून को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया। याचिका में दावा किया गया था कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों को एयरपोर्ट बाधित करने और पेपर स्प्रे व डंडे रखने के लिए उकसाया जा रहा है। एनजीओ सेव इंडिया फाउंडेशन ने अदालत से मांग की थी कि पुलिस प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करे। साथ ही जंतर-मंतर पर होने वाली सभा को नियंत्रित करने, रोकने या किसी दूसरी जगह कराने पर भी विचार किया जाए।

इस प्रदर्शन में उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल से बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि 15 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा- कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ RTI तथा अन्य तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं।

ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं। इस बयान के अगले दिन, 16 मई को इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से एक प्लेटफॉर्म बनाया गया था।

दीपके 19 मई को एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था- यह आंदोलन एक मजाक के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन अब यह मजाक से आगे निकल चुका है। युवाओं की बेरोजगारी और व्यवस्था से निराशा ने आंदोलन को बड़ा बनाया।

CJP को अब तक सोशल एक्टिविक्ट सोनम वांगचुक, एक्टर अतुल कुलकर्णी, दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) पूर्व प्रेसिडेंट रौनक खत्री समेत अन्य लोगों का समर्थन मिला है। सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भी शामिल होंगे।

Previous Post

दुखद : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एक युवक की मौत, यात्री गंभीर घायल

Next Post

शर्मनाक : शिक्षक लंबे समय से दसवीं की छात्रा से कर रहा था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Next Post
शर्मनाक : शिक्षक लंबे समय से दसवीं की छात्रा से कर रहा था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

शर्मनाक : शिक्षक लंबे समय से दसवीं की छात्रा से कर रहा था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

वारदात : सीएम धामी के कार्यक्रम मे पटवारी की 15 लाख की कान की मशीन चोरी

वारदात : सीएम धामी के कार्यक्रम मे पटवारी की 15 लाख की कान की मशीन चोरी

1 year ago
दहशत : पौड़ी में गुलदार का आतंक, कमंद गांव में बुजुर्ग को बनाया निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

दहशत : पौड़ी में गुलदार का आतंक, कमंद गांव में बुजुर्ग को बनाया निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

4 months ago
ब्रेकिंग : यहां इंस्पेक्टर और एसआई के बंपर तबादले, पुलिस लाइन में मची हलचल

ब्रेकिंग : यहां इंस्पेक्टर और एसआई के बंपर तबादले, पुलिस लाइन में मची हलचल

1 month ago

बड़ी खबर : विवादित हरिद्वार का पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, ऋषिकेश के दरोगा ने की यह कार्रवाई

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा
  • मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल
  • श्रीनगर : शराब बेचने वाले सरकार के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, खुद की सरकार पर हल्ला बोल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

September 6, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

September 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.