Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बद्री केदार यात्रा की पूर्व तैयारियों को लेकर बीकेटीसी के अध्यक्ष ने ली अहम बैठक

February 26, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बद्री केदार यात्रा की पूर्व तैयारियों को लेकर बीकेटीसी के अध्यक्ष ने ली अहम बैठक
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रिपोर्ट – हरीश चन्द्र
ऊखीमठ। केदारनाथ से आपको बता दें कि आगामी श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम यात्रा–2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर बीते बुधवार को देहरादून स्थित कैनाल रोड पर बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के कैंप कार्यालय के सभागार में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई वहीं बैठक की अध्यक्षता में बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति के सम्मानित उपाध्यक्ष,समिति के सम्मानित सदस्यगण,अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।समीक्षा बैठक से पूर्व केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं बीकेटीसी सदस्य, दिवंगत श्रीनिवास पोस्ती जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

देर शाम तक चली इस समीक्षा बैठक में समिति के सम्मानित सदस्यगणों के महत्वपूर्ण सुझावों पर आगामी यात्रा की व्यवस्थाओं, तीर्थयात्रियों की सुविधा,सुरक्षा एवं सुचारु संचालन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।साथ ही यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व तीर्थयात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति का कार्यालय आईएसबीटी ऋषिकेश के समीप पर्यटन विभाग के रजिस्ट्रेशन भवन में स्थापित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को त्वरित एवं सुगम सहायता उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विजय प्रसाद थपलियाल द्वारा आगामी यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।रिपोर्ट में सरल एवं सुगम दर्शन व्यवस्था, पूजा व्यवस्था, मंदिर परिसरों का सौंदर्यीकरण एवं रंग-रोगन, यात्री विश्रामगृहों का रखरखाव, आवास व्यवस्था,पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं साफ-सफाई से संबंधित व्यवस्थाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया।

बैठक में बीकेटीसी के सम्मानित उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण , सम्मानित सदस्य श्री महेन्द्र शर्मा, धीरज मोनू पंचभैया , प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली ,राजेंद्र प्रसाद डिमरी, डॉ. विनीत पोस्ती, नीलम पुरी एवं दिनेश डोभाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दिव्य तीर्थयात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

Previous Post

बड़ी खबर : यहां बाघ के हमले में दो की मौत के बाद डीएम ने किया डीएफओ को तलब

Next Post

रूद्रप्रयाग : होली से पहले खाद्य सुरक्षा के तहत डीएम का औचक निरीक्षण

Next Post
रूद्रप्रयाग : होली से पहले खाद्य सुरक्षा के तहत डीएम का औचक निरीक्षण

रूद्रप्रयाग : होली से पहले खाद्य सुरक्षा के तहत डीएम का औचक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड की भाजपा नेत्री और अभिनेत्री के बीच घमासान

एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड की भाजपा नेत्री और अभिनेत्री के बीच घमासान

1 year ago
हिदायत : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपनी निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी टिप्स पर रखने को कहा

हिदायत : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपनी निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी टिप्स पर रखने को कहा

3 years ago
दुखद : कांस्टेबल के बेटे की गंगा मे डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

दुखद : कांस्टेबल के बेटे की गंगा मे डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

2 years ago
ब्रेकिंग न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला सोना किया सस्ता, अगले 5 दिन तक मिलेगी छूट

ब्रेकिंग न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला सोना किया सस्ता, अगले 5 दिन तक मिलेगी छूट

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.