Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

खुलासा : फर्जी हॉलमार्क लगाकर असली सोना बदलने वाले गिरोह का चमोली पुलिस ने किया भंडाफोड

March 22, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
खुलासा : फर्जी हॉलमार्क लगाकर असली सोना बदलने वाले गिरोह का चमोली पुलिस ने किया भंडाफोड
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

चमोली जनपद में नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का चमोली पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हॉलमार्क लगाने की मशीन व अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

19 मार्च 2026 को वादिनी लवली रावत पत्नी संदीप रावत निवासी ग्राम थैंग (हाल निवासी डाडो) ज्योतिर्मठ द्वारा कोतवाली ज्योर्तिमठ में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि उन्होंने जुलाई 2025 में अपनी नथ व झुमके ₹40,000 में प्रतिमाह ₹2000 ब्याज पर अपर बाजार ज्योर्तिमठ स्थित आदय ज्वैलर्स के संचालक बंटी कुमार के पास गिरवी रखे थे।

नवंबर 2025 में ₹40,000 वापस करने के बाद दिसंबर माह में वादिनी द्वारा ज्वैलरी वापस ली गयी। जब वादिनी द्वारा नथ और झुमके पहने गए तो अन्य लोगों द्वारा उनके नकली होने की आशंका व्यक्त की गई। ज्वैलरी की चमक एवं गुणवत्ता पर शक होने पर वादिनी द्वारा उक्त ज्वैलरी को बाजार के अन्य ज्वैलर्स के यहां दिखाया गया। जहाँ उन्हें पता चला कि नथ और झुमके नकली हैं। जिन पर चालाकी से होलमार्क लगाया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली ज्योतिर्मठ पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या-09/2026 धारा 316(2)/318(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा मामले के शीघ्र एवं प्रभावी अनावरण हेतु विशेष पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। एसपी चमोली के आदेशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट व पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में तत्काल पुलिस टीम गठित की गयी।

दिनांक 21 मार्च 2026 को विवेचक अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह द्वारा वादिनी को कोतवाली ज्योतिर्मठ बुलाकर पूछताछ की गई आरोपी बंटी कुमार द्वारा उन्हें दी गयी पीली धातु की नकली 02 नथ व 02 झुमके कब्जे में लेकर सील किए गए। आरोपी बंटी कुमार को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की गई। जिसमें अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने वादिनी के असली सोने के आभूषणों के बदले नकली आभूषण तैयार करवाए और उन पर फर्जी होलमार्क लगाकर वादिनी को वापस कर दिया।

पूछताछ में एक और बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि कर्णप्रयाग निवासी पंकज कुमार प्रभु कम कैरेट की ज्वेलरी पर फर्जी 20 कैरेट की मोहर लगाकर उसे असली हॉलमार्क ज्वेलरी की तरह तैयार करता था, जिसके लिए उसके पास बिना लाइसेंस की हॉलमार्क मशीन भी मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम कर्णप्रयाग पहुंची और अभियुक्त बंटी कुमार की निशानदेही पर पंकज कुमार प्रभु को कर्णप्रयाग बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से हॉलमार्क लगाने में प्रयुक्त मशीन व अन्य उपकरण भी बरामद किए गए।

मामले में आपराधिक न्यास भंग व फर्जी हॉलमार्क लगाकर ठगी करने के अपराध में धारा-318(4)/338 BNS तथा धारा 29 भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस अधीक्षक चमोली ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्वर्ण व्यवसाय पारंपरिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय रहा है, किन्तु उक्त घटना ने इस क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों की छवि को प्रभावित करने का प्रयास किया है। साथ ही, हाल ही में लागू मानकीकरण आधारित हॉलमार्किंग प्रणाली की कूटरचना कर उसे दुरुपयोग करने का यह एक गंभीर प्रकरण है। हॉलमार्किंग की विश्वसनीयता पर संदेह उत्पन्न होने पर पुलिस द्वारा प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच प्रारंभ की गई। क्योकि हॉलमार्किंग की प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के माध्यम से ही विधिवत रूप से की जाती है, जिससे आभूषणों की शुद्धता सुनिश्चित होती है। पुलिस द्वारा जनपद में संचालित समस्त हॉलमार्किंग केन्द्रों का सत्यापन कराया जाएगा कि वे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से विधिवत अधिकृत हैं अथवा नहीं। इसके अतिरिक्त, प्रकरण से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) को प्रेषित की जाएगी, जिसमें फर्जी हॉलमार्किंग की पूरी प्रक्रिया का उल्लेख होगा। साथ ही अभियुक्तों द्वारा हॉलमार्किंग मशीन एवं अन्य उपकरणों की खरीद के स्रोतों का भी गहन सत्यापन किया जाएगा, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

यह गंभीर मामला जनपद के सीमांत क्षेत्र में प्रकाश में आया है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है तथा इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी तलाश जारी है। प्रकरण की गंभीरता एवं राष्ट्रीय महत्व को दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) महोदय द्वारा पुलिस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई है। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस टीम को ₹5,000/- के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता-

1.बंटी कुमार पुत्र मुरलीद स्वर्णकार निवासी मुंगेरीगंज थाना व जिला बेगूसराय (बिहार), उम्र 32 वर्ष।
2.पंकज कुमार प्रभु पुत्र विनोद प्रसाद निवासी गंगाचक मलकाना थाना मसूदी जिला पटना (बिहार), उम्र 37 वर्ष।

बरामदगी-

1-लेजर मल्टीपर्पस मशीन जिसकी कीमत लगभग 2,50000/-रू0।
2-CPU, मॉनिटर, VGA केबल, HDMI केबल, पावर केबल, बोर्ड व माउस
3-वादिनी से प्राप्त 01 नथ व 02 झुमके (पीली धातु)

पुलिस टीम-

1-प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ देवेन्द्र रावत
2-वरिष्ठ उपनिरीक्षक कर्णप्रयाग संजय नेगी
3-उपनिरीक्षक सतेंद्र बुटोला (प्रभारी एस0ओ0जी0)
4-अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह
5-आरक्षी राजेश
6-आरक्षी चन्दन नागरकोटी (एसओजी)
7-आरक्षी आशुतोष तिवारी (एसओजी)

Previous Post

क्राइम : दादा की तेरहवीं पर ‘मैनेजर’ की हत्या की कसम, मारी गोली अब गिरफ्तार

Next Post

शर्मनाक : यहां प्रधान पति पर लगे महिला शिक्षिका से अश्लील हरकतें करने का आरोप

Next Post
शर्मनाक : यहां प्रधान पति पर लगे महिला शिक्षिका से अश्लील हरकतें करने का आरोप

शर्मनाक : यहां प्रधान पति पर लगे महिला शिक्षिका से अश्लील हरकतें करने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

खबर किसानों के लिए : बड़े समय बाद डोईवाला चीनी शुगर मिल ने किया गन्ना किसानों को भुगतान

खबर किसानों के लिए : बड़े समय बाद डोईवाला चीनी शुगर मिल ने किया गन्ना किसानों को भुगतान

9 months ago
मौसम अपडेट: प्रदेश में भारी बारिश के चलते यलो अलर्ट जारी

मौसम अपडेट: प्रदेश में भारी बारिश के चलते यलो अलर्ट जारी

3 years ago
बड़ी खबर : पुलिस और एसओजी को मिली सफलता, 8 अवैध तमंचे व 10 कारतूस के साथ अंतरजनपदीय हथियार तस्कर दबोचा

बड़ी खबर : पुलिस और एसओजी को मिली सफलता, 8 अवैध तमंचे व 10 कारतूस के साथ अंतरजनपदीय हथियार तस्कर दबोचा

2 months ago
दुखद : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एक युवक की मौत, यात्री गंभीर घायल

दुखद : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एक युवक की मौत, यात्री गंभीर घायल

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.