भारतीय सीमांत जिले पिथौरागढ़ के झूलाघाट इलाके से लगे पश्चिमी नेपाल के बैतड़ी में बारात की बस खाई में गिरने से 13 बरातियों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी है। इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। देर रात को हुए इस हादसे का कारण बस में क्षमता से अधिक बराती बैठाना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार ओवरलोड बस चढ़ाई पर नहीं चढ़ सकी और अनियंत्रित होकरपहाड़ी सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि 8 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि इलाज के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों में ग्रहण लगा दिया। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना रात करीब 8 बजे हुई। बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति देखते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।











