श्रीनगर गढ़वाल। रविवार शाम ट्यूशन से घर जाते समय एक छात्र की सड़क हादसे में जान चली गई। हादसा संयुक्त जिला अस्पताल के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुआ।
जानकारी के मुताबिक, नैथाना निवासी 17 साल का मुकुल नेगी अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर था। ट्यूशन से लौटते वक्त सामने से आ रही एक यूटिलिटी गाड़ी ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े। मुकुल को सिर और शरीर में गंभीर चोट आई।
आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके। बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने मुकुल को मृत घोषित कर दिया। उसका दोस्त भी हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।
मुकुल शेमफोर्ड स्कूल में 11वीं में पढ़ता था। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे नैथाना गांव में मातम छाया है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।












