Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home हादसा

हादसा : पेड़ से बाइक टकराने से युवा इंजीनियर की दुखद मौत

October 15, 2023
in हादसा
0
हादसा : पेड़ से बाइक टकराने से युवा इंजीनियर की दुखद मौत
Share on FacebookShare on Whatsapp

राजपुर के धौरणपुल के पास देर रात बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराने से बाइक सवार आईटी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे हुआ आया जा रहा है। राजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली की एक बाइक संख्या एचपी 71ए 1320 धौरणपुल के पास पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस सूचना पर राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया दिया। जहां उपचार के दौरान घायल युवक ऋषभ ठाकुर पुत्र राजेन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम नहान हिमाचल प्रदेश उम्र 29 वर्ष हाल पता शिव गंगा कॉलोनी राजपुर, देहरादून की मृत्यु हो गयी है। मृतक के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि मृतक आईटी पार्क में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर था,और राजपुर   क्षेत्र की शिव गंगा कॉलोनी में पिछले दो- ढाई सालों से रह रहा था । रात्रि में मृतक अपनी शिफ्ट खत्म कर अपने घर की ओर जा रहा था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित करने के साथ ही शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखवा दिया है।

Related posts

दुखद : यहां वाहन गिरा खाई में, देवरानी-जेठानी की मौत, पांच घायल

दुखद : यहां वाहन गिरा खाई में, देवरानी-जेठानी की मौत, पांच घायल

March 14, 2026
रुद्रप्रयाग : सीमेंट से भरा ट्रक गिरा खाई में, चालक की मौके पर ही मौत

रुद्रप्रयाग : सीमेंट से भरा ट्रक गिरा खाई में, चालक की मौके पर ही मौत

January 25, 2026

 

Tags: Accident news in Hindidaily accident news in Hindilatest accident news in Hindiupdated accident news in Hindi
Previous Post

मौसम अपडेट: पहाड़ों में मौसम ने बदला अपना तेवर, बारिश और ओले गिरने से बढ़ेगी ठंड

Next Post

गुंडागर्दी : टोल कर्मियों ने की पुलिस वाले न से मारपीट, जानिए कहां……..

Next Post
गुंडागर्दी : टोल कर्मियों ने की पुलिस वाले न से मारपीट, जानिए कहां……..

गुंडागर्दी : टोल कर्मियों ने की पुलिस वाले न से मारपीट, जानिए कहां……..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

तानाशाही : अब एक और भाजपा नेता के भाई की मनमानी, खोद डाली बीच सड़क

2 years ago

दुखद : यहां देर रात नाइटक्लब में गैस सिलिंडर ब्लास्ट, 23 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

8 months ago
हरिद्वार : 17 वर्षीय किशोर की हत्या, नाबालिग प्रेमिका सहित 3 गिरफ्तार

हरिद्वार : 17 वर्षीय किशोर की हत्या, नाबालिग प्रेमिका सहित 3 गिरफ्तार

12 months ago
वादाखिलाफी : उज्जैन रेप पीड़िता को तमाम सरकारी वादों पर मिले बस 1500 रुपये

वादाखिलाफी : उज्जैन रेप पीड़िता को तमाम सरकारी वादों पर मिले बस 1500 रुपये

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.