Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

ऋषिकेश : बाइक शोरूम मालिक और पार्षद के बीच पार्किंग को लेकर मारपीट, शोरूम में तोड़फोड़

March 2, 2025
in Uncategorized
0
ऋषिकेश : बाइक शोरूम मालिक और पार्षद के बीच पार्किंग को लेकर मारपीट, शोरूम में तोड़फोड़
Share on FacebookShare on Whatsapp

ऋषिकेश। काले की ढाल सर्वहारा नगर में सरदार रणजीत सिंह का एनफील्ड बाइक का शोरूम है। रविवार की दोपहर क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ निरंतर आवाज उठाने वाले स्थानीय पार्षद एडवोकेट वीरपाल शोरूम में यह शिकायत लेकर गए की यहां आने वाली बाइक सड़क पर पार्क की जाती है, जिससे रास्ता अवरुद्ध होता है। पार्षद के अनुसार जब वह यह शिकायत लेकर शोरूम में गए तो शोरूम मालिक उनके पुत्र और कर्मचारियों ने दबंगई दिखाई। उनके साथ मारपीट की और उन्हें जाति सूचक शब्द कहे। इस मामले में पार्षद के साथ मारपीट की सूचना जब स्थानीय लोगों को मिली तो लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया की मौके पर मौजूद भीड़ ने शोरूम पर पथराव कर दिया। मौके पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। वहां पहुंची पुलिस ने किसी तरह से बीच बचाव किया। इस घटना के बाद गुस्साए लोग कोतवाली पहुंचे और शोरूम मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पार्षद ने इस मामले में शोरूम मालिक, उसके पुत्रों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है, साथ ही मेडिकल भी कराया गया। वहीं दूसरी ओर शोरूम के मालिक रणजीत सिंह और महिला कर्मी की ओर से भी पार्षद व अन्य कुछ लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। शिकायत पत्र में शोरूम मालिक ने पार्षद पर तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप लगाया है। इनकी ओर से भी मेडिकल कराया गया है। वरिष्ठ निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों शिकायत पत्र पर पुलिस जांच कर रही है।

Related posts

देखें वीडियो : मामूली विवाद के बाद कार से कुचलने की कोशिश

देखें वीडियो : मामूली विवाद के बाद कार से कुचलने की कोशिश

March 18, 2026
दुखद : फिर एक और वाहन दुर्घटना, तीन की मौत

दुखद : फिर एक और वाहन दुर्घटना, तीन की मौत

March 15, 2026
Tags: बड़ी खबर ऋषिकेश से
Previous Post

ब्रेकिंग : सचिवालय में नौकरी लगने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, आयुर्वेद विभाग में तैनात है महिला

Next Post

आक्रोश : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का सीएम आवास कूच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हड़कंप : मां के साथ सोया आठ माह का बच्चा चोरी

हड़कंप : मां के साथ सोया आठ माह का बच्चा चोरी

2 years ago

ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत पैसे लेने के आरोप में गिरफ्तार हुई और पैसे देकर छूट गई

2 years ago
दुखद : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष का शव

दुखद : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष का शव

1 year ago
शिक्षा विभाग में घोटाला:  3 करोड़ से अधिक के गबन के आरोप में नपेंगे 6 जिला शिक्षा अधिकारी

शिक्षा विभाग में घोटाला:  3 करोड़ से अधिक के गबन के आरोप में नपेंगे 6 जिला शिक्षा अधिकारी

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.