Monday, August 3, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

बड़ी खबर : दर-दर भटक रही यौन उत्पीड़िता, दो बार एसपी से शिकायत के बावजूद नहीं हुआ मुकदमा

September 21, 2024
in अपराध, एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : दर-दर भटक रही यौन उत्पीड़िता, दो बार एसपी से शिकायत के बावजूद नहीं हुआ मुकदमा
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

पिथौरागढ़ के धारचूला में एक रेस्टोरेंट चलाने वाली महिला को अपने ही बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बैंक कर्मी ने यौन शोषण किया और किसी बहाने से डेढ़ लाख रुपए भी ले लिए।
हालात यह है कि कई बार धारचूला कोतवाली जाने तथा दो बार एसपी के से शिकायत दर्ज करने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। यौन उत्पीड़न का आरोपित बैंक कर्मी का भाई राजनीतिक पार्टी से जुड़े संगठन का दायित्व धारी बताया जा रहा है। इसके राजनीतिक रसूख के चलते अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया।
अब महिला को उल्टा डराया जा रहा है कि अगर मुकदमा दर्ज हुआ तो दोनों पक्षों पर हो सकता है।
बड़ा सवाल यह है कि जब कॉल गर्ल रैकेट में फंसी महिलाओं को मुक्त करते हुए उन महिलाओं को भी पुलिस द्वारा पीड़िता के तौर पर चिन्हित किया जाता है, तो फिर भला इस महिला पर किस तरह से मुकदमा दर्ज हो सकता है?

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

हद तो तब हो गयी ,जब महिला अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उल्टा महिला को ही डरा धमकाकर वापस भेज दिया।
महिला का पति वाहन चालक है। महिला के पति ने बताया कि वह अक्सर बाहर रहता है, इसी का फायदा उठाकर रेस्टोरेंट में आते-जाते समय बैंक कर्मी ने महिला से नजदीकी बनाई और उसको प्रलोभन देकर यौन शोषण किया।
महिला अपने पति के साथ एसपी से मिली तब भी इस मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही नही हो पाई।
गौरतलब है कि बकौल महिला आरोपित बैंक कर्मी ने अपने भाई के भाजपा से जुड़े एक बड़े राजनीतिक संगठन में अहम पद पर होने का हवाला देते हुए रसूख दिखाया और कहा कि वह महिला को अपने ही बैंक में नौकरी दिलाएगा।
कुछ दिन पहले भी महिला और उसके पति ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। इस पर धारचूला कोतवाली को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे लेकिन जब वह कोतवाली जाने लगे तो रास्ते में बैंक कर्मी के भाई ने और कुछ अन्य लोगों ने उन दोनों को डाक बंगले पर बुलाया और राजीनामा करने का दबाव डाला।
पिथौरागढ़ में अब बैंक कर्मी के भाई के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जाने लगी है।
गौरतलब है कि इस मामले में पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी उसे बच्चों सहित डराया धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई और उसे कहा गया कि पुलिस को मैनेज कर लिया है। राजनीतिक पहुंच के चलते उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा ।
इसके साथ ही अपनी पहुंच का सहारा लेकर आरोपित ने अपना ट्रांसफर दूसरी जगह कर लिया है।
देखने वाली बात या होगी कि लंबे समय बाद भी मुकदमा दर्ज नही हो पाया है तो अब आगे क्या कार्रवाई होती है !
हालांकि पुलिस की ओर से मुकदमे के संबंध में कार्यवाही गतिमान होने की बात कही जा रही है।
दूसरा अहम सवाल यह भी है कि क्या महिला को डराने धमकाने वाले तथा मुकदमा वापस लेने का दबाव डालने वाले यौन उत्पीड़न के आरोपित बैंक कर्मी के भाई के खिलाफ भी पुलिस कोई कार्यवाही करने का साहस कर पाएगी या नहीं !

Tags: उत्तराखंड पुलिस
Previous Post

पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट देने की उठी मांग । गीता राम गौड़ के नेतृत्व में आयोग के अध्यक्ष से मिले बेरोजगार

Next Post

ब्रेकिंग : अचानक बुलाई गई धामी कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर क्या रहा खास

Next Post
ब्रेकिंग : अचानक बुलाई गई धामी कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर क्या रहा खास

ब्रेकिंग : अचानक बुलाई गई धामी कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर क्या रहा खास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : भाजपा नेत्री ने लगाया चरित्र हनन, सभासद सहित नौ लोगों पर आरोप

बड़ी खबर : भाजपा नेत्री ने लगाया चरित्र हनन, सभासद सहित नौ लोगों पर आरोप

1 year ago
अवसर ही अवसर : ONGC ने युवाओं के लिए खोला नौकरियों का पिटारा, जाने पूरी जानकारी……

अवसर ही अवसर : ONGC ने युवाओं के लिए खोला नौकरियों का पिटारा, जाने पूरी जानकारी……

3 years ago
बड़ी खबर : एनसीईआरटी ने की इंडिया की जगह भारत की सिफारिश

बड़ी खबर : एनसीईआरटी ने की इंडिया की जगह भारत की सिफारिश

3 years ago
बड़ा हादसा : चकराता के टाइगर फॉल में झरने के साथ गिरा पेड़, दो की मौत चार घायल

बड़ा हादसा : चकराता के टाइगर फॉल में झरने के साथ गिरा पेड़, दो की मौत चार घायल

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में अब CBCID करेगी जांच, शासन ने जारी किए आदे
  • दुखद : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव
  • शर्मनाक : नशे में धुत पिता पर 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में अब CBCID करेगी जांच, शासन ने जारी किए आदे

ब्रेकिंग : शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में अब CBCID करेगी जांच, शासन ने जारी किए आदे

August 3, 2026
दुखद : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

दुखद : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

August 3, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.