Friday, May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

विषम परिस्थितियों में आगे बढ़ने का हुनर जीबी पंत से सीखें युवा : सौरभ बहुगुणा

September 11, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
विषम परिस्थितियों में आगे बढ़ने का हुनर जीबी पंत से सीखें युवा : सौरभ बहुगुणा
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह समिति एवं हिमालयन अभ्युदय सामाजिक संस्थान व संस्कृति विभाग उत्तराखंड के विशेष सहयोग से सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत जी की 137वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला (माननीय उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड सरकार), सुनील कुमार जैन (चेयरमैन तुलाज इंस्टीट्यूट), डॉo सुमिता प्रभाकर (वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ) अतिथियों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के द्वारा भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि हमें समय-समय पर उत्तराखंड एवं देश के महान विभूतियों को याद करना चाहिए और उनसे सीख लेनी चाहिए कि किस प्रकार उनके द्वारा कठिन परिश्रम से समाज को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के द्वारा समाज में हो रहे छुआछूत जैसी कुरीतियों को लेकर समाज को जागृत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि पंत जी के द्वारा किए गए कार्य को आज की युवा पीढ़ी को एक नई सीख के रूप में लेना चाहिए। पंडित पंत जी ने विषम परिस्थितियों में आगे बढ़कर उन्होंने समाज में एक नया कृतिमान स्थापित किया।
कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से आज की नई युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि हम सब लोगों को मिलकर उत्तराखंड राज्य में फैल रहे नशे के व्यापार को खत्म कर नई युवा पीढ़ी को बचाना है ताकि आज का युवा नई सोच के साथ इस देश को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी अहम भूमिका स्थापित कर सके। हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सरकार के द्वारा कई कार्य किया जा रहे हैं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कई योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड प्रदेश का निरंतर विकास आगे की ओर बढ़ रहा है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला के द्वारा भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को कोटि-कोटि नमन कर श्रद्धा के सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहूंगा इस कार्यक्रम समिति के सभी सदस्यों का कि उनके द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, यह बड़ा हर्ष का विषय है कि हम देश को नई दिशा देने वाले महान विभूतियों को समय-समय पर याद करते हैं। उन्होंने यह बताया कि ऐसा व्यक्तित्व जिसने छोटे से गांव से निकलकर स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा बनकर इस देश को आजाद करने से लेकर भारत सरकार के चौथे गृहमंत्री का कार्यभार संभाला। हम सब लोग के लिए गौरव की बात है कि ऐसी महान विभूति हमारे उत्तराखंड से निकली है। पंत जी स्वतंत्रता सेनानियों में अपनी अग्रिम भूमिका निभाने वाले कुशल आशावादी राजनेता थे।

कार्यक्रम में तुलाज इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सुनील कुमार जैन ने भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया और युवाओं से आह्वान किया कि हमें आज की युवा को शिक्षा की ओर अग्रषित करते हुए नई दिशा देने का काम करना चाहिए। उन्होने इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए समिति का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉo सुमिता प्रभाकर ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज के दिन हम भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को याद कर रहे हैं यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। आज इस मौके पर आप सभी युवा साथियों के सामने यह आह्वान करती हूं कि हमें अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान रखते हुए समाज के हित में काम करने हैं। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार को सर्वाइकल कैंसर के टीके की ओर ध्यान रखते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य को मध्य नजर रखते हुए फ्री टीकाकरण होना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक राकेश डोभाल के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया और कहा कि हमारी समिति के द्वारा भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 137वीं जयंती पर आप सब लोग उपस्थित हुए समिति आपका आभार व्यक्त करती है।
*इन्हें मिला पुरस्कार :-*
अतिथियो द्वारा उत्तराखण्ड के स्तंभ के रूप में रमिंद्री मंद्रवाल को सामाजिक क्षेत्र, विमल नौटियाल को जैविक खेती, दीप प्रकाश नौटियाल को शिक्षा एवं समाजिक क्षेत्र, वैभव गोयल को युवा फिल्म निर्माता एवं रेखा रतूड़ी को योग में सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।


ये रहे कार्यक्रम में मौजूद कार्यक्रम सह संयोजक प्रदीप कुमार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में आर जे काव्या, हिमालयन अभ्युदय सामाजिक संस्थान की सचिव डॉ भावना डोभाल, हिमालयन विकास एवं शोध फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कपिल सामंत, प्रकृति फाउंडेशन के सचिव श्री दर्शन लाल, उमा नरेश तिवारी, अवधेश तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता डॉ अंजलि सेमवाल, बृजपाल रावत, कुमारी साक्षी शंकर, प्रभात कुमार, प्रगति रावत, आयुषी पैन्यूली, अनिल रस्तोगी, संजय खंडूरी एवं विभिन्न स्कूल/कॉलेजों के छात्र/छात्राएं जिसमें बलूनी पब्लिक स्कूल, तुलाज इंस्टीटयूट, सनराइज एकेडमी, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, शिवालिक आयुर्वेदिक कॉलेज झाझरा, निर्वाणा योगशाला, महिला आई टी आई सर्वे चौक के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: सौरभ बहुगुणा
Previous Post

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा, जल्द होगा मंत्री मंडल का विस्तार

Next Post

बड़ी खबर : रूद्रप्रयाग मे गोलीकांड का आरोपी गिरफतार, पत्नी को मारी थी गोली 

Next Post
बड़ी खबर : रूद्रप्रयाग मे गोलीकांड का आरोपी गिरफतार, पत्नी को मारी थी गोली 

बड़ी खबर : रूद्रप्रयाग मे गोलीकांड का आरोपी गिरफतार, पत्नी को मारी थी गोली 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

घूसखोरी : पीसीएस अधिकारी को विजिलेंस ने किया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

घूसखोरी : पीसीएस अधिकारी को विजिलेंस ने किया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

3 years ago
स्वास्थ्य विभाग की सख्ती : आयुष्मान योजना के तहत मरीज से पैसे वसूलने के आरोप में निजी अस्पताल पर कार्यवाही

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती : आयुष्मान योजना के तहत मरीज से पैसे वसूलने के आरोप में निजी अस्पताल पर कार्यवाही

11 months ago
ब्रेकिंग : रिश्वतखोर जिला आपूर्ति अधिकारी गिरफ्तार, 50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा विजिलेंस ने

ब्रेकिंग : रिश्वतखोर जिला आपूर्ति अधिकारी गिरफ्तार, 50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा विजिलेंस ने

4 months ago

बड़ी खबर : नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट
  • श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव
  • केदारनाथ : सोनप्रयाग में नेपाली के कब्जे से बरामद की गई अवैध शराब

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

May 15, 2026
श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव

श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव

May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.