Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

गजब : छात्रा की हुई शादी तो विद्यालय ने पढ़ने से रोका, बोले माहौल खराब होता है

August 10, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
गजब : छात्रा की हुई शादी तो विद्यालय ने पढ़ने से रोका, बोले माहौल खराब होता है
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

अल्मोड़ा से गजब मामला सामने आया है। एक छात्रा को उसकी शादी हो जाने के बाद कक्षा में बैठने से मना कर दिया गया। छात्रा और उसके परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद अब स्कूल प्रबंधन उसे प्राइवेट रूप से आगे की पढ़ाई करने को कह रहे है उधर, मामले में स्कूल प्रबंधन ने सफाई दी है कि ये मामला अल्मोड़ा के जीजीआईसी (गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज) का है।

जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा की रहने वाली एक छात्रा कक्षा 11वीं में पढ़ती है वो कक्षा 8 से इस विद्यालय में पढ़ते आ रही है।

बीती 28 जुलाई को उसके परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी। छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी होने के बाद वह 3 अगस्त को स्कूल गई थी ।

स्कूल में उससे कहा गया कि अब आप स्कूल नहीं आ पाओगी और प्राइवेट से पढ़ाई करो, इससे यहां के बच्चों का माहौल खराब होगा।

छात्रा का कहना कि वह स्कूल जाना चाहती है और आगे पढ़ना चाहती है लेकिन उसे मना किया जा रहा है।

वहीं, छात्रा की सास ने आरोप लगाते हुए कहा अपने बेटे की शादी के बाद जब वह बहू को स्कूल लेकर गई तो स्कूल प्रबंधन ने उनकी बहू को क्लास में बैठाने से मना कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने ये कह कर मना कर दिया कि ‘स्कूल में शादीशुदा लड़कियों के रहने से स्कूल का माहौल खराब हो सकता है इसलिए आप इसे प्राइवेट शिक्षा दिला सकते हैं विद्यालय में इसे नियमित पढ़ाई करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है…’

इधर, स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्य का कहना है कि ‘यह कोई विवाद का मामला नहीं है छात्रा हमारे स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है उसके परिजनों ने कहा था कि वह 28 जुलाई को छात्रा की शादी करने जा रहे हैं इस दौरान केवल बात हुई थी हमने कहा था कि यह हमारे संज्ञान में नहीं है कि विवाहित छात्रा को विद्यालय में बैठाए या ना बैठाएं इस संबंध में उच्चाधिकारी से जानकारी लेंगे, उसके बाद उसे कक्षा में बैठने देंगे इतनी सी बात को मुद्दा बना दिया।

उन्होंने कहा कि उनकी उच्चाधिकारियों से बात हो चुकी है उन्होंने छात्रा को कक्षा में बैठाने की बात कही है स्कूल ने छात्रा का नाम निरस्त भी नहीं किया है। प्रधानाचार्य ने कहा छात्रा 24 जुलाई के बाद से अभी तक स्कूल नहीं आई है विद्यालय में न बैठने देने का जो पत्र 3 अगस्त का है, उसमें लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय नियमों के अधीन छात्रा अगर स्कूल आती है तो उसे पढ़ने से नहीं रोका जाएगा।

Previous Post

सराहनीय : बीकेटीसी विकास के रथ पर, जानिए कैसे हुआ बदलाव

Next Post

दहशत : जखोली के ललूड़ी गांव की महिला पर गुलदार का हमला, साथ गई घसेरियों ने बचाई जान

Next Post
दहशत : जखोली के ललूड़ी गांव की महिला पर गुलदार का हमला, साथ गई घसेरियों ने बचाई जान

दहशत : जखोली के ललूड़ी गांव की महिला पर गुलदार का हमला, साथ गई घसेरियों ने बचाई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

कामयाबी : STF के हत्थे चढ़ी जालसाज गिरोह की सरगना

कामयाबी : STF के हत्थे चढ़ी जालसाज गिरोह की सरगना

3 years ago
दुखद : शिक्षकों की कार गिरी खाई में, प्रदेश अध्यक्ष मिनिस्टीरियल, महामंत्री सहित तीन शिक्षकों की मौत

दुखद : शिक्षकों की कार गिरी खाई में, प्रदेश अध्यक्ष मिनिस्टीरियल, महामंत्री सहित तीन शिक्षकों की मौत

9 months ago
जॉब अपडेट :वर्ष 2023-24 के लिए उत्तराखंड  लोक सेवा आयोग जारी किया परीक्षा कैलेंडर

जॉब अपडेट :वर्ष 2023-24 के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जारी किया परीक्षा कैलेंडर

3 years ago
दुखद : आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, एक की मौत दूसरे में रेबीज के लक्षण

दुखद : आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, एक की मौत दूसरे में रेबीज के लक्षण

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • चमोली में टनल हादसा: मलबे में दबकर 7 की मौत, 3 की तलाश जारी
  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट
  • चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

चमोली में टनल हादसा: मलबे में दबकर 7 की मौत, 3 की तलाश जारी

चमोली में टनल हादसा: मलबे में दबकर 7 की मौत, 3 की तलाश जारी

August 14, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.