Friday, April 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने आरक्षण विधेयक लटकाने पर फूंका सरकार का पुतला

November 1, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने आरक्षण विधेयक लटकाने पर फूंका सरकार का पुतला
Share on FacebookShare on Whatsapp

आरक्षण बिल प्रवर समिति द्वारा लटकाये जाने से गुस्साए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने देहरादून मे विधानसभा भवन के सामने ही सरकार का पुतला फूंका।

 

Related posts

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

April 23, 2026

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि आंदोलनकारी आरक्षण पर विचार के लिए गठित विधानसभा प्रवर समिति का कार्यकाल बढ़ाने से साफ है कि राज्य सरकार पर इस विषय पर राजनीति कर रही है। 

सुलोचना ईस्टवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा आंदोलनकारी आरक्षण के सवाल को लोकसभा चुनाव तक ले जाना चाहती है। ताकि लोकसभा चुनावों में इसका लाभ मिल सके। इससे साफ है कि सरकार का लक्ष्य आंदोलनकारी का सम्मान करना नहीं बल्कि वोट हासिल करना है।

 उत्तराखंड आंदोलनकारी सुशीला पटवाल ने कहा कि सरकार किसी ना किसी बहाने से आंदोलनकारियों के वाजिब हक को टाल रही है। विधेयक में पहले देर की गई, उस पर कई कमियां छोड़कर इसे प्रवर समिति के हवाले कर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब किसी ना किसी बहाने समिति की रिपोर्ट में देरी की जा रही है।

 

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की वरिष्ठ नेता मनोरमा चमोली ने कांग्रेस पर भी जमकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होने कहा कि समिति में मौजूद विपक्ष के विधायकों को जानकारी और बैठक के लिए निमंत्रण भेजा गया था और विपक्ष के विधायकों द्वारा प्रवर समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में आने को लेकर अपना कंफर्मेशन भी दिया गया था, लेकिन आखिरी समय पर विपक्ष के विधायकों द्वारा समिति की बैठक में ना पहुंच कर यह दिखाया गया है कि वह प्रदेश के आंदोलनकारी के मुद्दों को लेकर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं हैं।वह किसी भी तरह से राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों के साथ नहीं है।

*व्यापक आंदोलन की चेतावनी* 

आरक्षण बिल पास होने में देरी होने से गुस्साए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने आक्रोश जताया कि सरकार ने पहले  भी आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल को 7 से 8 साल तक राजभवन में लटकाए रखा,  लगातार आवाज उठाने के बाद पिछले विधान सभा में इस बिल का विधेयक पास हुआ लेकिन सराकर ने फिर इसे प्रवर समिति को सौंप दिया है और प्रवर समिति ने इस बिल को 2 महीने के लिए टांग दिया है। उन्होने आशंका जताई है कि इस बिल का हाल भी लोकायुक्त बिल के जैसा होगा, इसलिए इसके विरोध में आंदोलनकारी सरकार का पुतला दहन कर रहे हैं। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने आरक्षण बिल जल्दी पास नही किया तो पार्टी इसके लिए व्यापक आंदोलन करेगी।

 

 *ये प्रमुख कार्यकर्ता रहे शामिल* 

 

आदोलन मे उपेन्द्र सकलानी,संजय डोभाल, शैलबाला ममंगाई, राजेन्द्र गुसाईं, अनीता नेगी, सुरेन्द्र चौहान, मंजू हर्षवाल, पद्मा रौतेला, सीमा मुंडानी, उमा खंडूरी, राजेंद्र गुसांई, संजय तितोरिया, गोविंद अधिकारी, सुरेंद्र यादव,हंसी देवी, जगदम्बा बिष्ट, यशोदा रावत,  सुशीला पटवाल, तुलसी डोभाल,लीलादेवी नौटियाल, कुसुम खंखरियाल, आरती रतूड़ी, दिव्या चौहान,सुशीला पटवाल, मीना थपलियाल, सुमन भण्डारी, रंजना नेगी, रिक्की कुकरेती, मोहिनी, मनोरमा चमोली, शालिनी चमोली, रेनू नवानी, रचना नौटियाल,  शोभा भंडारी, कुसुम खखरियाल,आरती देवी आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल थे।

Tags: daily Uttarakhand samacharlatest Uttarakhand samacharupdated Uttarakhand samacharUttarakhand samachar
Previous Post

मुनादी : पुलिस ने ढोल बजाकर अभियुक्तों के घर पर नोटिस किया चश्पा

Next Post

धांधलेबाजी : सत्यापन करने पर हकीकत सामने आई कि 2325 मुर्दों की दो साल में 5.5 करोड़ से अधिक हो गई पेंशन

Next Post
धांधलेबाजी : सत्यापन करने पर हकीकत सामने आई कि  2325 मुर्दों की दो साल में 5.5 करोड़ से अधिक हो गई पेंशन

धांधलेबाजी : सत्यापन करने पर हकीकत सामने आई कि 2325 मुर्दों की दो साल में 5.5 करोड़ से अधिक हो गई पेंशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने युटुबर सौरभ जोशी से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, पांच दिन मे पैसा नहीं देने पर …

बड़ी खबर : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने युटुबर सौरभ जोशी से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, पांच दिन मे पैसा नहीं देने पर …

1 year ago
सुनहरा मौका : बीपीसीएल ने खोला नौकरियों का पिटारा

सुनहरा मौका : बीपीसीएल ने खोला नौकरियों का पिटारा

3 years ago

बड़ी खबर : आबकारी नीति में बड़ा बदलाव, 4440 करोड़ लक्ष्य

2 years ago
साइबर क्राइम : आरटीओ चालान के नाम पर बिजी फर्जी एपीके फाइल, ओपन करते ही उड़ गए खाते से 23 लाख रुपए

साइबर क्राइम : आरटीओ चालान के नाम पर बिजी फर्जी एपीके फाइल, ओपन करते ही उड़ गए खाते से 23 लाख रुपए

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

April 24, 2026
गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.