Tuesday, June 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home खुलासा

अंधेरगर्दी : रेसर बाइक को 1 दिन में पिला दिया 146 लीटर पेट्रोल लखनऊ पुलिस का कारनामा

September 28, 2023
in खुलासा
0
अंधेरगर्दी : रेसर बाइक को 1 दिन में पिला दिया 146 लीटर पेट्रोल लखनऊ पुलिस का कारनामा
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस का एक बड़ा कारनामा सामने आया है यहां ट्रैफिक पुलिस की रेसर बाइक जो चली भी नहीं उसके नाम पर तेल पीने का जबरदस्त खुलासा हुआ है। सबसे मजेदार बात तो यह है की एक बाइक तो ऐसी है जो 6 महीने में सिर्फ एक दिन चली और 146 लीटर पेट्रोल का उस पर खर्च दिखाया गया है।ऐसी ही तीन अन्य बाइकों में भी पेट्रोल की खपत में इसी तरह का गोलमाल किया गया है। चार रेसर बाइकों के नाम पर सैकड़ों लीटर तेल दिखाकर पूरी तरह से सरकारी पैसे की लूट की गई है। वर्ष 2020 में कमिश्नरेट पुलिस ने पेट्रोलियम के लिए 10 रेसर बाइक ली थी, जिन में से चार ट्रैफिक पुलिस को दी थी। इन बाइकों में तेल का घोटाला पिछले साल जून से नवंबर के बीच में किया गया है।

इसमें एक बाइक यूपी 32 ईजी 8096 नंबर की बाइक भी शामिल है। खास बात ये है कि यह बाइक पिछले साल जुलाई में सिर्फ एक दिन चलना दिखाया गया है,जिसकी एंट्री जीडी पर दर्ज है। परंतु जून से नवंबर तक यानी छह महीने में कागजों पर 146 लीटर पेट्रोल की खपत इस बाइक में दिखाई गई है। 

Related posts

खेल जगत : एडवोकेट कुलदीप की धमाकेदार पारी से ऋषिकेश की जीत

April 12, 2026
गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

April 6, 2026

पेट्रोल की खपत कुछ इस तरह रही:

  •  यूपी 32 ईजी 8096 नंबर की बाइक छह महीनों में नवंबर में एक भी दिन नहीं चली, लेकिन पेट्रोल की खपत 51 लीटर हो गई। वहीं यही बाइक अगस्त में एक दिन चली और पेट्रोल की खपत 27 लीटर दिखाई गई। इसी तरह से पूरा खेल किया गया।51-51 लीटर पेट्रोल पड़ा।
  • यूपी 32 ईजी 2363 नंबर की बाइक के ईंधन खपत में भी बड़ा हेरफेर किया गया। पिछले साल छह महीनों में से नवंबर में ये बाइक चार दिन चली, जिसमें 51 लीटर पेट्रोल की खपत दिखाई गई। सितंबर में 23 दिन में नौ लीटर और अक्तूबर में 23 दिन में 50 लीटर की खपत दिखाई। ये आंकड़े घोटाले पर मुहर लगा रहे हैं। 
  •  यूपी 32 ईजी 2366 में वर्ष 2022 के नवंबर में तीन दिन में 51 लीटर, अक्तूबर में 9 दिन में 50 लीटर और अगस्त में 2 दिन में 27 लीटर की खपत दिखाई गई।

 प्रकरण की जांच का खुलासा होने पर कई नपेंगे

जानकारी मिलने के पश्चात विभागीय जांच की गई जिसमें  यातायात पुलिस लाइन सदर के स्टोर प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र नाथ तिवारी व परिवहन शाखा के दो अन्य पुलिसकर्मी जांच में दोषी पाए गए हैं। दोनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। ADCP (सुरक्षा हाईकोर्ट) अशोक कुमार  प्रकरण के पीठासीन अधिकारी हैं। वही सुनवाई कर रहे हैं। हेड कॉन्स्टेबल पर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई हो सकती है। 

 बयानों में की आरोपों की पुष्टि पुलिसकर्मियों ने पुष्टि 

मामले में कई पुलिसकर्मियों को गवाह बनाया गया है। उन्होंने अपने बयानों में आरोपों की पुष्टि की है। अब 30 सितंबर को पीठासीन अधिकारी के सामने बयान होने हैं। सभी को वहां भी अपने बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस देकर बुलाया गया है।

Tags: daily police samacharexclusive police samacharlatest police samacharPolice samacharupdated police samachar
Previous Post

अंधविश्वास : युवक ने गला काटकर मंदिर में चढ़ाई रक्त की धार मन्नत पूरी होने के बाद

Next Post

लापरवाही : बेल ऑर्डर नहीं पढ़ने पर व्यक्ति रहा 3 साल से ज्यादा जेल में, मिलेगा मुआवजा……

Next Post
लापरवाही : बेल ऑर्डर नहीं पढ़ने पर व्यक्ति रहा 3 साल से ज्यादा जेल में, मिलेगा मुआवजा……

लापरवाही : बेल ऑर्डर नहीं पढ़ने पर व्यक्ति रहा 3 साल से ज्यादा जेल में, मिलेगा मुआवजा……

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : यहां रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

दुखद : यहां रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

1 year ago
बड़ी खबर: युवती ने लगाया युवक पर नशीला समोसा खिलाकर दुष्कर्म का आरोप

बड़ी खबर: युवती ने लगाया युवक पर नशीला समोसा खिलाकर दुष्कर्म का आरोप

3 years ago
बड़ी खबर:-शिक्षा मंत्री पर व्यंग करना शिक्षक नेता को पड़ा भारी, रोका वेतन

बड़ी खबर:-शिक्षा मंत्री पर व्यंग करना शिक्षक नेता को पड़ा भारी, रोका वेतन

3 years ago
शर्मनाक वारदात : घरेलू काम करने में भी सुरक्षित नहीं रही नाबालिग बच्चियां

शर्मनाक वारदात : घरेलू काम करने में भी सुरक्षित नहीं रही नाबालिग बच्चियां

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : फर्जी उर्दू अनुवादक भर्ती का मामला फिर गरमाया
  • रुद्रप्रयाग : नगरासू गुरुद्वारा विवाद, अभी भी 6 निहंग सिक्खों गुरूद्वारे मे मौजूद
  • उत्तराखंड : योग दिवस पर चल रही नौटंकी, योग नगरी ऋषिकेश मे ही शोषण

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : फर्जी उर्दू अनुवादक भर्ती का मामला फिर गरमाया

बड़ी खबर : फर्जी उर्दू अनुवादक भर्ती का मामला फिर गरमाया

June 22, 2026
रुद्रप्रयाग : नगरासू गुरुद्वारा विवाद, अभी भी 6 निहंग सिक्खों गुरूद्वारे मे मौजूद

रुद्रप्रयाग : नगरासू गुरुद्वारा विवाद, अभी भी 6 निहंग सिक्खों गुरूद्वारे मे मौजूद

June 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.