Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

खिलवाड़ : महिलाओं के मंगलसूत्र उतरने पर हुआ हंगामा जानिए कारण…….

August 21, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
खिलवाड़ : महिलाओं के मंगलसूत्र उतरने पर हुआ हंगामा जानिए कारण…….
Share on FacebookShare on Whatsapp

एक तरफ तो केंद्र की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा जैसे अभियान चलाती रहती है परंतु धरातल पर इसका उलट ही है जिसका ताजा उदाहरण उधमसिंह सिंह नगर के जेपीएस पब्लिक स्कूल (J.P.S.Public School) में सीटेट(CTET) की परीक्षा के दौरान देखा गया है। परीक्षा केंद्र में उस समय हंगामा हो गया जब महिला परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने से पहले सुहाग की निशानी मंगलसूत्र और पैरों में पहने सुहाग के बीछवों को उतारने के बाद ही परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी जा सकेगी कहा गया।

 

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

जिस पर शादीशुदा महिला परीक्षार्थियों के मना करने पर वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया और केंद्र के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में किसी तरह मामले को शांत कराकर परीक्षा शुरू करवाई गई। परीक्षा केंद्र के संचालकों के द्वारा लिए गए इस निर्णय से कई विवाहित महिलाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है क्योंकि वह बिना परीक्षा दिए ही वापस चली गई।

 

 बताया जा रहा है कि रुद्रपुर में टीचर बनने की सबसे अहम परीक्षा सीटेट,(CTET) का परीक्षा केंद्र जेपीएस पब्लिक स्कूल (J.P.S.Public School) को बनाया गया था, परंतु जैसे ही महिला परीक्षार्थियों वहां पेपर देने पहुंची, उनसे उनके सुहाग की निशानी मंगलसूत्र और बीछवे और अन्य गहने उतारने को कहा गया। उसके बाद ही उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी का तुगलकी फरमान सुनाया गया।

परंतु महिलाओं ने इस तुगलकी फरमान को नही माना और  परीक्षा केंद्र छोड़कर जाने लगी जिससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे को देखते हुए स्कूल के गेट के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जैसे ही हिंदू रक्षा दल को इसकी जानकारी मिली मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए और परीक्षा संचालकों से बातचीत करके बीच का रास्ता निकाला गया कि मंगलसूत्र, कान के कुंडल, अंगूठी और अन्य चीजों पर टेप लगाकर महिलाओं को महिलाओं को परीक्षा की अनुमति दी जाएगी।

 

 एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि CTET की परीक्षा केंद्र के संचालकों द्वारा सीटेट(CTET) के नियमानुसार ही महिलाओं के मंगलसूत्र और अन्य सामग्री उतरवाए गए थे, और कुछ में टेप चिपकाए गए थे। वैसे जोर जबरदस्ती का मामला सामने नहीं आया है, यह सब परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए किया गया था।

 

परंतु दूसरी तरफ पीड़ित महिला परीक्षार्थी ने बताया कि जब परीक्षा देने के लिए G.P.S.Public School  पहुंची तो संचालकों ने हिंदू महिलाओं की सुहाग की निशानी मंगलसूत्र और बीछवे उतारने के लिए कहा। परंतु महिलाओं ने ऐसा करने से मना कर दिया क्योंकि यह उनकी पति के रक्षा सूत्र हैं, इसलिए वह बिना परीक्षा दिए ही वापस चली गई। संचालकों के इस कृत्य से कई महिलाओं का भविष्य दांव पर लग गया है।

 

उधर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भारद्वाज ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस खबर का पता चला वह लोग तुरंत परीक्षा केंद्र पहुंच गए और परीक्षा संचालकों से बातचीत की लेकिन उन्होंने ऐसी किसी बात से साफ इनकार कर दिया।

 

 परंतु परीक्षा खत्म होने के बाद जब महिला परीक्षार्थियों से इस बार में जानकारी ली गई तब उन्होंने बताया कि उनसे सुहाग की निशानीयों को उतारने को कहा गया था। जिस कारण कुछ महिलाएं बिना परीक्षा दिये ही वापस चली गई। इस मामले में जब स्कूल प्रबंधन से बात ही गई तो उन्होंने बताया कि हमने तो परीक्षा केंद्र को अपना जगह दी है इस बारे में तो संबंधित प्रभारी ही उचित बचा सकेगी की उनके नियम क्या हैं और उन्होंने ऐसा क्यों किया।

 

Tags: daily Uttarakhand news in Hindilatest Uttarakhand Hindi newsupdated Uttarakhand Hindi newsUttarakhand Hindi news
Previous Post

नीलामी : बैंक ने भेजा सनी देओल को नोटिस जानिए क्यों……

Next Post

जिम्मेदारी: हाईकोर्ट के लिए सरकार ने नियुक्त किये अपने पैरोकार, देखे आदेश…..

Next Post
जिम्मेदारी: हाईकोर्ट के लिए सरकार ने नियुक्त किये अपने पैरोकार, देखे आदेश…..

जिम्मेदारी: हाईकोर्ट के लिए सरकार ने नियुक्त किये अपने पैरोकार, देखे आदेश…..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

रोजगार : अपर निजी सचिव और उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा की तिथि घोषित, इस दिन होगी मुख्य परीक्षा

रोजगार : अपर निजी सचिव और उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा की तिथि घोषित, इस दिन होगी मुख्य परीक्षा

6 months ago
हादसा : मलबे में समाया मोहनचट्टी में रिसार्ट, परिवार के दबने की आशंका

हादसा : मलबे में समाया मोहनचट्टी में रिसार्ट, परिवार के दबने की आशंका

3 years ago
बड़ा खुलासा : गुप्ता बंधुओं पर बराबर मेहरबान रही भाजपा-कांग्रेस की सरकारें

बड़ा खुलासा : गुप्ता बंधुओं पर बराबर मेहरबान रही भाजपा-कांग्रेस की सरकारें

2 years ago
स्वास्थ्य : राज्य के यह 27 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर

स्वास्थ्य : राज्य के यह 27 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट
  • चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत
  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

August 14, 2026
चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.