Thursday, November 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट

November 26, 2026
in Uncategorized
0
अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी एंगल की जांच कर रही सीबीआई ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट कराया है। सीबीआई ने राठौर को 24 नवंबर को गुजरात के गांधीनगर स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब में पेश होने का नोटिस दिया था। राठौर सोमवार 23 नवंबर को हरिद्वार से गांधीनगर के लिए रवाना हुए थे और मंगलवार सुबह वह एफएसएल पहुंचे थे, जहां पहले उनका मेडिकल परीक्षण हुआ और उसके बाद नार्को एनालिसिस और पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हुई।

Related posts

रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

November 26, 2026
उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल : 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नैनीताल समेत कई जिलों के कप्तान बदले

उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल : 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नैनीताल समेत कई जिलों के कप्तान बदले

November 26, 2026

रवाना होने से पहले राठौर ने वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें सीबीआई जांच पर कोई आपत्ति नहीं है, अंकिता को न्याय मिलना चाहिए और वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने खुद को इस मामले में गवाह बताया था और कहा था कि अंकिता उनकी बेटी के समान है, ईश्वर उन्हें सच बोलने की शक्ति दे।

अब तक सीबीआई या एफएसएल की ओर से इस टेस्ट में राठौर ने क्या कहा, क्या खुलासा हुआ, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। टेस्ट के बाद की रिपोर्ट सीधे सीबीआई को सौंपी जाती है, उसे सार्वजनिक नहीं किया जाता। इसलिए सोशल मीडिया पर जो भी दावे चल रहे हैं कि राठौर ने फलां नाम लिया या फलां राज खोल दिया, उन पर भरोसा मत कीजिए, वो सब अफवाह हैं।

दूसरी तरफ अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट अभी बाकी है। उनके वकील के अनुसार उनका टेस्ट भी गांधीनगर में ही होगा, लेकिन अभी अदालत से तारीख तय नहीं हुई है। संभावना है कि अगले 7 से 10 दिनों में उनका टेस्ट हो सकता है।

एक बात और समझ लीजिए कि नार्को टेस्ट में कही गई बात को कोर्ट में सबूत नहीं माना जाता। यह सिर्फ जांच एजेंसी को दिशा देने के लिए होता है। असली जांच तो सीबीआई को उसी दिशा में सबूत जुटाकर करनी होगी। इसलिए राठौर के टेस्ट का असली असर तब पता चलेगा, जब सीबीआई आगे कोई कार्रवाई करेगी या उर्मिला का टेस्ट होगा।

Previous Post

रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ऋषिकेश  : कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व राज्यमंत्री रमेश उनियाल ने दिया इस्तीफा

ऋषिकेश  : कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व राज्यमंत्री रमेश उनियाल ने दिया इस्तीफा

2 months ago

दुखद : यहां स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत एक गंभीर 

2 years ago
बड़ी खबर: भ्रष्टाचार पर धामी का प्रहार,एक और अधिकारी को किया निलंबित

बड़ी खबर: भ्रष्टाचार पर धामी का प्रहार,एक और अधिकारी को किया निलंबित

3 years ago
दहशत पार्ट 2 : बीच स्कूल परिसर से छठी के छात्र को खींच ले गया भालू

दहशत पार्ट 2 : बीच स्कूल परिसर से छठी के छात्र को खींच ले गया भालू

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट
  • रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती
  • उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल : 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नैनीताल समेत कई जिलों के कप्तान बदले

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट

November 26, 2026
रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

November 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.