हल्द्वानी में शुक्रवार देर रात बरेली रोड स्थित मंडी गेट के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर इलाके में भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 निवासी सोनू खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस की सिटी पेट्रोल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।
मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।












