गूलर / टिहरी। मंगलवार की सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास जो हादसा हुआ, उसने कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। हरिद्वार से चमोली की तरफ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस अनियंत्रित होकर गूलर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। बस में चालक समेत 34 लोग सवार थे। हादसे में 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 घायलों ने एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या 9 हो गई है।
पुलिस और एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर रेस्क्यू किया और घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। इस हादसे में बस के चालक और परिचालक की भी मौत हो गई है।
मृतकों की पूरी सूची इस प्रकार है –
1. विक्की पुत्र सेवाराम, उम्र 37 वर्ष, निवासी मकान नंबर 309, पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।
2. राजरॉय पुत्र द्वारका नाथ रॉय, उम्र 56 वर्ष, निवासी जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।
3. राजेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम क्यूरी, पोखरी, जिला रुद्रप्रयाग – बस चालक।
4.
4. अनुज भंडारी पुत्र अतर सिंह, निवासी बडल बवाणी, शिवपुरी, टिहरी गढ़वाल –
5. बस परिचालक।
5. पुनू पुत्र घुधरू, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम मैथण्डी, बारजूला, कीर्तिनगर।
6. सुशील प्रताप सिलोडी पुत्र ब्रह्मानंद, उम्र 55 वर्ष, निवासी गोपेश्वर, चमोली।
7. दीपक गुप्ता, उम्र 55 वर्ष, निवासी मध्य प्रदेश।
8. विकास गुप्ता, निवासी मध्य प्रदेश।
9. रोहित कश्यप, उम्र 35 वर्ष, निवासी चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।
मृतकों में उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के लोग शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स 31 अक्टूबर को ही समाप्त हो चुका था, इस पहलू की भी जांच की जा रही है।











