हरिद्वार। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहादराबाद पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया।
15 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह टीम के साथ बहादराबाद क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दिल्ली की ओर से कुछ लोग बौंगला तिराहे पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने आ रहे हैं।
पुलिस ने घेराबंदी की तो दो आरोपी मौके पर पकड़े गए, तीसरा आरोपी मुकुल पाल भागकर गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस के मुताबिक पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया।
इसके बाद 16 नवंबर की रात बडैड़ी फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान गिरोह के चौथे सदस्य प्रशांत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. मुकुल पाल (25) – निवासी बमौरी, थाना सरधना, मेरठ – घायल
2. भूपेन्द्र (20) – निवासी मंसूरपुर जोहरा, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर
3. विशाल कुमार (26) निवासी बहादराबाद, हरिद्वार
4. प्रशांत कुमार (23) – निवासी दादूपुर गोविंदपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार
क्या-क्या बरामद हुआ
– 5 अवैध पिस्टल .32 बोर
– 1 तमंचा .315 बोर
– 7 जिंदा कारतूस
– 1 बुलेट और 1 स्प्लेंडर प्लस बाइक
– 3 मोबाइल फोन
पुलिस के मुताबिक मुकुल पाल मेरठ से हथियार लाकर हरिद्वार में सप्लाई करता था, जबकि विशाल कुमार हरिद्वार में नेटवर्क चला रहा था। विशाल की निशानदेही पर बौंगला गांव के पास आम के बाग में खड़ी बुलेट की सीट के नीचे छिपाकर रखी 2 पिस्टल और 4 कारतूस बरामद हुए।
पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
हरिद्वार। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहादराबाद पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया।
15 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह टीम के साथ बहादराबाद क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दिल्ली की ओर से कुछ लोग बौंगला तिराहे पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने आ रहे हैं।
पुलिस ने घेराबंदी की तो दो आरोपी मौके पर पकड़े गए, तीसरा आरोपी मुकुल पाल भागकर गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस के मुताबिक पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया।
16 नवंबर को चौथा आरोपी पकड़ा
इसके बाद 16 नवंबर की रात बडैड़ी फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान गिरोह के चौथे सदस्य प्रशांत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. मुकुल पाल (25) निवासी बमौरी, थाना सरधना, मेरठ – घायल
2. भूपेन्द्र (20) – निवासी मंसूरपुर जोहरा, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर
3. विशाल कुमार (26) निवासी बहादराबाद, हरिद्वार
4. प्रशांत कुमार (23)
5. निवासी दादूपुर गोविंदपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार
क्या-क्या बरामद हुआ –