Tuesday, October 27, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

सियासत : आज से गैरसैंण में विधानसभा सत्र, विभिन्न संगठनों की सड़क से सदन तक घमासान की तैयारी, धारा 163 लागू

October 27, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
सियासत : आज से गैरसैंण में विधानसभा सत्र, विभिन्न संगठनों की सड़क से सदन तक घमासान की तैयारी, धारा 163 लागू
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में आज 27 अक्टूबर से दो दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। 2027 चुनाव से पहले धामी सरकार का ये आखिरी सत्र माना जा रहा है, जिसमें सरकार 7000 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश करेगी। पहले दिन दिवंगत पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि के बाद बजट रखा जाएगा।

Related posts

बड़ी खबर : श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, बर्खास्त टेक्नीशियन का धरना शुरू

बड़ी खबर : श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, बर्खास्त टेक्नीशियन का धरना शुरू

October 26, 2026
मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

October 26, 2026

सरकार की तैयारी –
सरकार ने सत्र के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कल ही भाजपा विधायक दल की बैठक गैरसैंण में हुई, जिसमें सभी मंत्रियों को अपने विभाग के आंकड़ों के साथ तैयार रहने और विपक्ष के हर सवाल का मुखर जवाब देने को कहा गया है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। लगभग 1500 जवान तैनात हैं, 5 जोन और 13 सेक्टर बनाए गए हैं। दिवालीखाल, जंगलचट्टी और सारकोट समेत सभी रास्तों पर कंटीले तार और लोहे के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। प्रशासन ने आज सुबह 6 बजे से कल शाम 5 बजे तक धारा 163 लागू कर दी है।

कौन-कौन करेगा घेराव और क्या हैं मांगें –

1. कांग्रेस – प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज सुबह 10:30 बजे विधानसभा घेराव करेगी। मुद्दे हैं – अंकिता भंडारी को न्याय और VIP की जांच, पेपर लीक और भर्ती घोटाले, अग्निवीर योजना को खत्म करना, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा, और वोट चोरी के आरोप।

2. प्रदेश प्रधान संगठन – ग्राम प्रधान आज विधानसभा घेराव करेंगे। आरोप है कि सरकार ने पंचायत भवनों के निर्माण का अधिकार पंचायतों से छीनकर सरकारी एजेंसियों को दे दिया है। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पहले देहरादून में आश्वासन मिला था, लेकिन फाइलें अभी भी लटकी हैं।

3. उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) – यूकेडी गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने, मूल निवास 1950 और सशक्त भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर घेराव करेगा। कल रुद्रप्रयाग में गर्जना रैली
निकालकर कार्यकर्ता गैरसैंण के लिए रवाना हो चुके हैं।

4. स्थानीय जनता – गैरसैंण के लोग और जनप्रतिनिधि मांग कर रहे हैं कि सिर्फ औपचारिक सत्र न हो, सरकार इसी सत्र में गैरसैंण को अलग जिला घोषित करे।

बहरहाल धामी सरकार का यह सत्र इस कार्यकाल का अंतिम सत्र माना जा रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष ने भी कमर कस ली है। लेकिन सरकार के लिए यह सत्र चुनौती पूर्ण रहने वाला है।

Previous Post

बड़ी खबर : श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, बर्खास्त टेक्नीशियन का धरना शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : SGRR मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप

बड़ी खबर : SGRR मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप

7 months ago
उखीमठ : ज्वेलर्स व्यापारी के घर दस दिन पहले हुई चोरी का मामला गरमाया, व्यापार संघ ने एसडीएम के जरिए एसपी को भेजा ज्ञापन, जल्द खुलासे की मांग

उखीमठ : ज्वेलर्स व्यापारी के घर दस दिन पहले हुई चोरी का मामला गरमाया, व्यापार संघ ने एसडीएम के जरिए एसपी को भेजा ज्ञापन, जल्द खुलासे की मांग

4 months ago
दुखद : मां के सामने ही नदी में डूबे दो सगे भाई

दुखद : पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी समाया गंगा में, दोनों लापता

1 year ago
बड़ी खबर: अब तीसरी आंख रखेगी हर चालन पर नजर

बड़ी खबर: अब तीसरी आंख रखेगी हर चालन पर नजर

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सियासत : आज से गैरसैंण में विधानसभा सत्र, विभिन्न संगठनों की सड़क से सदन तक घमासान की तैयारी, धारा 163 लागू
  • बड़ी खबर : श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, बर्खास्त टेक्नीशियन का धरना शुरू
  • मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सियासत : आज से गैरसैंण में विधानसभा सत्र, विभिन्न संगठनों की सड़क से सदन तक घमासान की तैयारी, धारा 163 लागू

सियासत : आज से गैरसैंण में विधानसभा सत्र, विभिन्न संगठनों की सड़क से सदन तक घमासान की तैयारी, धारा 163 लागू

October 27, 2026
बड़ी खबर : श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, बर्खास्त टेक्नीशियन का धरना शुरू

बड़ी खबर : श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, बर्खास्त टेक्नीशियन का धरना शुरू

October 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.