बागेश्वर पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम रंग ला रही है। सोमवार को कपकोट के गासी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को चरस की बड़ी खेप के साथ दबोच लिया।
एसपी बागेश्वर के निर्देश पर एसओजी टीम गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि पल्सर बाइक से चरस की सप्लाई हो रही है। टीम ने तुरंत जाल बिछाकर बाइक को रोक लिया। तलाशी लेने पर 2.116 किलो चरस बरामद हुई।
पुलिस ने 22 साल के नीरज कोश्यारी को हिरासत में ले लिया है और एक किशोर को भी पकड़ा है। दोनों फरसाली गांव के रहने वाले हैं। बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस ने NDPS एक्ट में केस दर्ज कर दिया है।












