श्रीनगर के ब्राह्मण मोहल्ला निवासी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड-2026 प्रतियोगिता में दोहरी सफलता हासिल की है। उन्होंने मिस पौड़ी गढ़वाल और मिस मीडिया चॉइस के खिताब जीतकर पूरे गढ़वाल का मान बढ़ाया है।
सिनमिट कम्युनिकेशन द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिया ने रैंप वॉक, इंटरव्यू और टैलेंट राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
परिजनों के मुताबिक दिया बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर आकर्षित रही हैं। उन्होंने सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल से हाईस्कूल और रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है।
खिताब जीतने के बाद दिया ने कहा कि यह तो शुरुआत है, आगे वह बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।











