ऋषिकेश। उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व राज्यमंत्री रमेश उनियाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 4 अक्टूबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
लंबे समय तक कांग्रेस संगठन में अहम जिम्मेदारियां निभाने वाले उनियाल के इस्तीफे को प्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।
अपने वक्तव्य में उनियाल ने कहा कि पिछले कुछ समय से संगठन के भीतर उनकी विचारधारा और कार्यशैली के अनुरूप काम करने का अवसर सीमित होता जा रहा था। यह निर्णय किसी व्यक्ति विशेष से मतभेद के कारण नहीं, बल्कि राजनीतिक सिद्धांतों और प्राथमिकताओं के आधार पर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने 1985 से 1987 तक युवक कांग्रेस मुनि की रेती इकाई के अध्यक्ष और 1987 से 1989 तक नगर कांग्रेस कमेटी मुनि की रेती में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।







