Tuesday, August 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे

August 11, 2026
in Uncategorized
0
वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। मानसून में जगह-जगह उखड़ी और गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कों को लेकर सरकार एक बार फिर जुबानी जमा खर्च पर उतर आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 जिलों के डीएम के साथ वर्चुअल बैठक कर 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को “गड्ढा मुक्त” करने का फरमान सुना दिया है। लेकिन सवाल ये है कि हर साल की तरह इस बार भी क्या ये सिर्फ कागजी घोषणा बनकर रह जाएगी?

Related posts

गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप

गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप

August 11, 2026
उपनल कर्मियों को सरकार का झटका : समान काम का समान वेतन पाने के लिए उपनल कर्मियों को देनी होगी विभागीय परीक्षा

उपनल कर्मियों के खुशखबरी : सुप्रीम कोर्ट ने दिया उत्तराखंड सरकार को यह आदेश

August 11, 2026

सीएम आवास में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून खत्म होते ही अभियान चलाकर सड़कों को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा या बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों का विवरण जिला स्तर पर तैयार हो और प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत शुरू हो। साथ ही “जन-जन के द्वार” कार्यक्रम को भी तेज करने की बात कही गई।

लेकिन बीते कई सालों का अनुभव बताता है कि मानसून के बाद हर बार ऐसी ही घोषणाएं होती हैं, टेंडर निकलते हैं, फाइलें दौड़ती हैं और अक्टूबर-नवंबर आते-आते काम फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है। पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव के बाद उखड़ी सड़कें आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही और बजट के अभाव के चलते हालात जस के तस हैं।

विपक्ष पहले भी आरोप लगाता रहा है कि सरकार फोटो खिंचवाने और बैठकें करने में व्यस्त है, जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। इस बार भी 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सरकार ने जिम्मेदारी सीधे डीएम और विभागों के सिर मढ़ दी है। देखना होगा कि क्या वाकई इस बार सड़कें समय पर दुरुस्त होंगी या फिर जनता को एक बार फिर टूटी-फूटी सड़कों पर सफर करने को मजबूर होना पड़ेगा।

बैठक में प्रमुख सचिव, कमिश्नर और आईजी स्तर के अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन बड़े-बड़े अफसरों की मौजूदगी के बावजूद सड़कों की हालत में सुधार कब होगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

Previous Post

उपनल कर्मियों के खुशखबरी : सुप्रीम कोर्ट ने दिया उत्तराखंड सरकार को यह आदेश

Next Post

गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप

Next Post
गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप

गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लुटेरी दुल्हन : शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन लाखों रुपए और गहने लेकर फरार

लुटेरी दुल्हन : शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन लाखों रुपए और गहने लेकर फरार

8 months ago

ब्रेकिंग : नैनीताल दुग्ध संघ के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पदमुक्त, भ्रष्टाचार के हैं गंभीर आरोप

2 years ago
सुप्रीम कोर्ट न्यूज़ : पूर्व सांसद को डबल मर्डर केस में सुनाई उम्र कैद की सजा

सुप्रीम कोर्ट न्यूज़ : पूर्व सांसद को डबल मर्डर केस में सुनाई उम्र कैद की सजा

3 years ago
बड़ी खबर:शराब व्यवसायी बेखौफ,  उड़ा रहे कानून की धज्जियां

बड़ी खबर:शराब व्यवसायी बेखौफ, उड़ा रहे कानून की धज्जियां

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप
  • वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे
  • उपनल कर्मियों के खुशखबरी : सुप्रीम कोर्ट ने दिया उत्तराखंड सरकार को यह आदेश

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप

गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप

August 11, 2026
वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे

वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे

August 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.