Monday, August 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में रुक-रुककर बारिश, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यमुनोत्री हाईवे बाधित

July 6, 2026
in Uncategorized
0
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश अब रुक-रुककर हो रही है। रविवार को देहरादून और नैनीताल के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। वहीं मसूरी में सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Related posts

ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल

ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल

August 24, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

August 24, 2026

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य 12.6 मिमी के मुकाबले केवल 9.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। तापमान भी सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। देहरादून के कई इलाकों में बारिश के बावजूद उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

मौसम विभाग ने सोमवार 6 जुलाई के लिए राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर जिले के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बारिश के कारण चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है। पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण रविवार तड़के यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे के आसपास हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सका। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

स्याना चट्टी के पास भी भूस्खलन से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। एनएच की टीम ने मलबा हटाकर आवाजाही शुरू कराई लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण यह इलाका अब भी संवेदनशील बना हुआ है। गौरतलब है कि स्याना चट्टी क्षेत्र में बार-बार भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे बंद हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

Previous Post

बड़ी खबर : अग्नि वीर 4 साल नौकरी के बाद होंगे परमानेंट!

Next Post

बड़ी खबर : संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

न्याय : हाई कोर्ट ने  दिया गढ़वाल विश्वविद्यालय को झटका,  ठोका 50 हजार का जुर्माना जानिए कारण……….

न्याय : हाई कोर्ट ने दिया गढ़वाल विश्वविद्यालय को झटका, ठोका 50 हजार का जुर्माना जानिए कारण……….

3 years ago
शर्मनाक : देहरादून की महिला से हापुड़ मे गैंगरेप कर रेलवे स्टेशन के बाहर फेंका

शर्मनाक : देहरादून की महिला से हापुड़ मे गैंगरेप कर रेलवे स्टेशन के बाहर फेंका

1 year ago
ब्रेकिंग न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला सोना किया सस्ता, अगले 5 दिन तक मिलेगी छूट

ब्रेकिंग न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला सोना किया सस्ता, अगले 5 दिन तक मिलेगी छूट

3 years ago
ब्रेकिंग : करारे नोटों की गड्डियां मिली कांग्रेस नेता के घर से अधिकारी भी हुए हैरान…….

ब्रेकिंग : करारे नोटों की गड्डियां मिली कांग्रेस नेता के घर से अधिकारी भी हुए हैरान…….

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल
  • मौसम अपडेट : देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
  • आक्रोश : 13 सितंबर को गुरूजन गरजेंगे मुख्यमंत्री आवास

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल

ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल

August 24, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

August 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.