हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ किराये के मकान में पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
पुलिस के मुताबिक, महिला को काफी समय से पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने का शक था। बुधवार को उसे सूचना मिली कि पति एक किराये के मकान में है। महिला अपने बच्चों और परिजनों के साथ मौके पर पहुंची, जहां पति दूसरी महिला के साथ मिला।
इसके बाद पति-पत्नी में तीखी बहस हुई जो धक्का-मुक्की में बदल गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को सूचना दी।
मुखानी थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है। काउंसिलिंग के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








