Thursday, July 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण संभालेगा कमान

July 2, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण संभालेगा कमान
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 1 जुलाई 2026 से उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को विधिवत समाप्त करने का फैसला लिया है। अब इसके स्थान पर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण सभी 452 पंजीकृत मदरसों समेत अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा।

Related posts

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, देहरादून समेत इन जिलों में बारिश के आसार

July 2, 2026
ब्रेकिंग : लोनिवि में बड़े पैमाने पर तबादले, 100 से ज्यादा एएई-जेई इधर से उधर

ब्रेकिंग : लोनिवि में बड़े पैमाने पर तबादले, 100 से ज्यादा एएई-जेई इधर से उधर

July 1, 2026

राज्य सरकार ने अगस्त 2025 में विधानसभा में अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 पारित किया था। 6 अक्टूबर 2025 को राजभवन से विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण का गठन किया गया है। प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रो. सुरजीत सिंह गांधी को बनाया गया है। इसमें मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदायों के प्रतिष्ठित विद्वानों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

1 जुलाई 2026 से सभी मदरसों को उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता लेना अनिवार्य होगा। पहली से आठवीं तक के मदरसों की संबद्धता प्रक्रिया की निगरानी मुख्य शिक्षा अधिकारी करेंगे। नौवीं से 12वीं तक के मदरसों को 30 जून तक उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से संबद्धता लेनी होगी। इसी तारीख से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा भी लागू हो जाएगा। मदरसों में अब विज्ञान, गणित और कंप्यूटर जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई पर जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह फैसला शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम है। नया प्राधिकरण अल्पसंख्यक बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा की रूपरेखा तय करेगा और पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देगा। इससे शिक्षा में पारदर्शिता आएगी और छात्र मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली से बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि यह सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक सुधार है। प्राधिकरण संस्थानों को कानूनी संरक्षण देगा और शिक्षा की गुणवत्ता व सामाजिक सौहार्द को मजबूत करेगा।

प्रदेश में 452 पंजीकृत मदरसों में से 30 मदरसे विभिन्न कारणों से बंद पड़े हैं। प्राधिकरण बंद और विवादित मदरसों के लिए रिसीवर नियुक्त करेगा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर प्रशासन दस्तावेजों और भूमि अभिलेखों की जांच कराएगा। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण प्रत्येक आवेदन की समीक्षा करेगा और जरूरत पड़ने पर संस्थानों का भौतिक निरीक्षण भी कराया जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर सुनवाई के बाद मान्यता निरस्त करने का प्रावधान रखा गया है।

विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर ढाकाटे ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड निष्क्रिय हो जाएगा, लेकिन मदरसों में शिक्षा का काम चलता रहेगा। मदरसों को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड में रजिस्टर्ड होकर मानकों को पूरा करना होगा। सरकार का मकसद अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

Previous Post

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, देहरादून समेत इन जिलों में बारिश के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : पूर्व भाजपा विधायक सहित 6 परिजनों पर केस दर्ज, पुत्रवधू ने कराया मामला दर्ज

2 years ago
बड़ी खबर : पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह

बड़ी खबर : पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह

3 years ago
बड़ी खबर : हरक सिंह रावत ने दी भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को खुली चेतावनी, बोले मेरा मुंह मत खुलवाओ बहुत कुछ हो जाएगा

बड़ी खबर : हरक सिंह रावत ने दी भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को खुली चेतावनी, बोले मेरा मुंह मत खुलवाओ बहुत कुछ हो जाएगा

10 months ago
अजब-गजब : नियुक्ति पत्र लेकर गायब हुए यहां के 93 असिस्टेंट प्रोफेसर, पढिए पूरी खबर……

अजब-गजब : नियुक्ति पत्र लेकर गायब हुए यहां के 93 असिस्टेंट प्रोफेसर, पढिए पूरी खबर……

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण संभालेगा कमान
  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, देहरादून समेत इन जिलों में बारिश के आसार
  • ब्रेकिंग : लोनिवि में बड़े पैमाने पर तबादले, 100 से ज्यादा एएई-जेई इधर से उधर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण संभालेगा कमान

बड़ी खबर : उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण संभालेगा कमान

July 2, 2026

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, देहरादून समेत इन जिलों में बारिश के आसार

July 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.