Sunday, September 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

ब्रेकिंग : उत्तराखंड मे आईपीएस, पीसीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले

June 5, 2026
in Uncategorized
0
ब्रेकिंग : उत्तराखंड मे आईपीएस, पीसीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (IPS), प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) तथा प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के व्यापक तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए। लंबे समय से प्रतीक्षित इस तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया गया है।

Related posts

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

September 6, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

September 6, 2026

सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं परिक्षेत्र का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहीं रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां जारी आदेशों के अनुसार:
विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस बनाया गया है।
कृष्ण कुमार वीके को पुलिस महानिरीक्षक यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।
अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी नियुक्त किया गया है।
सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एवं पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है।
वरिंदरजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
आयुष अग्रवाल को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का सेनानायक बनाया गया है।
वहीं, नीलेश आनंद भरणे की जिम्मेदारियों में कटौती करते हुए उनसे सचिव पुलिस और स्पोर्ट्स कंट्रोल रूम का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। फिलहाल उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

इसके अलावा हरीश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम बनाया गया।
अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी देहरादून नियुक्त किया गया।
जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
PCS अधिकारियों में भी बदलाव
प्रांतीय सिविल सेवा अधिकारियों की सूची में भी कई अहम परिवर्तन किए गए हैं।
देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) का सचिव नियुक्त किया गया है।
राकेश तिवारी को देहरादून का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। साथ ही उन्हें संयुक्त सचिव मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
गोपाल सिंह बिनवाल को रुड़की नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

PPS अधिकारियों के तबादले
प्रांतीय पुलिस सेवा अधिकारियों में भी कई बदलाव किए गए हैं:
वीर सिंह को उपसेनानायक आईआरबी प्रथम बनाया गया।
लोगजीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली।
विमल आचार्य को उपसेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया।
शांतनु पाराशर को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम बनाया गया।
अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
शासन द्वारा जारी इस तबादला सूची को प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय तथा कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आगामी कांवड़ यात्रा, चारधाम यात्रा और अन्य बड़े आयोजनों को देखते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की गई है।
प्रदेश में आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर और भी बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है।

Previous Post

गजब : भालू से भिड़ गया सरोप सिंह: जबड़ों को पकड़ बचाई जान, शिक्षा मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला

Next Post

बड़ी खबर : चर्चित हरिद्वार भूमि घोटाले में दोनों आरोपी आईएएस का निलंबन बरकरार

Next Post
बड़ी खबर : चर्चित हरिद्वार भूमि घोटाले में दोनों आरोपी आईएएस का निलंबन बरकरार

बड़ी खबर : चर्चित हरिद्वार भूमि घोटाले में दोनों आरोपी आईएएस का निलंबन बरकरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

चार धाम यात्रा : यात्रा शुरू नहीं हुई और 17 लाख से अधिक पंजीकरण

चारधाम यत्रा:  छुट्टियों पर लगी रोक,चारधाम यात्रा तैयारी में जुटी टिहरी पुलिस

1 year ago
सरकार बहादुर : बल अब भालू, गुलदार, हाथी और बंदरों की नसबंदी करेगा वन विभाग, प्रस्ताव तैयार

गजब : सरकार मेहरबान तो मंत्री पहलवान, अब ‘माननीयों’ को मिलेगा 90 हजार मासिक यात्रा भत्ता

7 months ago
ब्रेकिंग : अब यहां भालू के हमले में महिला गंभीर घायल

ब्रेकिंग : अब यहां भालू के हमले में महिला गंभीर घायल

7 months ago
ब्रेकिंग न्यूज : एक सचिव सस्पेंड और दूसरे‌ को अंतिम चेतावनी, जानिए पूरा मामला….

ब्रेकिंग न्यूज : एक सचिव सस्पेंड और दूसरे‌ को अंतिम चेतावनी, जानिए पूरा मामला….

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा
  • मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल
  • श्रीनगर : शराब बेचने वाले सरकार के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, खुद की सरकार पर हल्ला बोल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

September 6, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

September 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.