Monday, October 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

श्रीनगर : गढ़वाल विवि में प्रथम चरण में 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति

May 27, 2026
in Uncategorized
0
श्रीनगर : गढ़वाल विवि में प्रथम चरण में 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

श्रीनगर (गढ़वाल)।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को आखिरकार स्थायी नियुक्ति का तोहफा मिल गया। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने प्रथम चरण में ग्रुप-सी और वाहन चालक सहित 35 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन तथा कुलपति का आभार व्यक्त किया।

Related posts

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

October 12, 2026
गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

October 11, 2026

गौरतलब है कि गढ़वाल विवि में कुल 147 दैनिक एवं नियत वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति दी जानी है। इनमें से प्रथम चरण में 31 लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC) और 4 वाहन चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि शेष कर्मचारियों को दूसरे चरण में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि यह मामला लंबे समय से हाईकोर्ट में विचाराधीन था। वर्ष 2009 में 147 कर्मचारियों ने रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद 13 दिसंबर 2025 को हाईकोर्ट ने गढ़वाल विवि प्रशासन को कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति देने के आदेश जारी किए थे। इसके अनुपालन में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में 9 मई को आयोजित कार्यपरिषद (ईसी) की बैठक में 147 कर्मचारियों को नियमित किए जाने के फैसले पर मुहर लगी थी।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों के लंबे संघर्ष, धैर्य और मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय स्तर पर सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के योगदान को भी अहम बताया।

कुलपति ने नियुक्त कर्मचारियों से विश्वविद्यालय के प्रति पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलसचिव, वित्त अधिकारी सहित अन्य रिक्त पदों पर भी जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही नव नियुक्त कर्मचारियों के लिए कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी, वित्त अधिकारी डॉ. अजय कुमार मोहंती, डीन पदोन्नति एवं रिक्रूटमेंट प्रो. एमएस पंवार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. गौतम वीर, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल, एसआरटी परिसर निदेशक प्रो. एए बौडाई, मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी गुसांई, प्रो. एचबीएस चौहान, सहायक कुलसचिव डॉ. विजयपाल भंडारी, ख्याति वर्धन जोशी, सूर्य प्रकाश बादल, कुलदीप कुमार, चौरास परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी, हैप्रेक निदेशक डॉ. वीके पुरोहित, जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र फर्स्वाण और महासचिव रविंद्र सिलवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

करीब दो दशक से अस्थायी रूप से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति मिलने से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बना हुआ है। कर्मचारियों ने इसे अपने लंबे संघर्ष की जीत बताते हुए कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Previous Post

ब्रेकिंग : उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग ने निकाली भर्तियां, देखें परीक्षा की तिथि

Next Post

मौसम अपडेट : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट

Next Post
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : चमोली के मुस्लिम समुदाय को लेकर यह क्या बोल गए असदुद्दीन ओवैसी

बड़ी खबर : चमोली के मुस्लिम समुदाय को लेकर यह क्या बोल गए असदुद्दीन ओवैसी

2 years ago
बड़ी खबर :- 400 बसें उत्तराखंड परिवहन निगम की‌ नहीं जा पाएंगी दिल्ली, जानिए कारण….

बड़ी खबर :- 400 बसें उत्तराखंड परिवहन निगम की‌ नहीं जा पाएंगी दिल्ली, जानिए कारण….

3 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़:दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत मांगी

ब्रेकिंग न्यूज़:दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत मांगी

3 years ago
प्रेमचंद अग्रवाल प्रकरण : अब लोकगायक मंगलेश डंगवाल भी चढ़े जनता के निशाने पर, देखें वीडियो 

प्रेमचंद अग्रवाल प्रकरण : अब लोकगायक मंगलेश डंगवाल भी चढ़े जनता के निशाने पर, देखें वीडियो 

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें
  • ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को समूह ‘ग’ से 10% आरक्षण देने सहित इन 13 मुद्दों पर लगी मुहर
  • आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें

रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें

October 12, 2026
ब्रेकिंग : हरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, गैरसैंण में विधानसभा सत्र सहित इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को समूह ‘ग’ से 10% आरक्षण देने सहित इन 13 मुद्दों पर लगी मुहर

October 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.