Monday, October 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम के दो रंग, पहाड़ों में होगी जमकर बारिश और मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की गर्मी

May 27, 2026
in Uncategorized
0
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। एक तरफ मैदानी जिलों में प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया, वहीं पहाड़ों पर बादलों की आवाजाही, बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने इस बीच गुड न्यूज भी दी है। बताया कि 28 मई से देशभर में मौसम बदलने वाला है। आने वाले तीन से पांच दिनों में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। आज पहाड़ों में बारिश का अलर्ट है।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया था। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। हालांकि, दोपहर बाद हवाओं में थोड़ी नरमी आने से देहरादून का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 38.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, हरिद्वार और रुड़की में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोग दिनभर उमस और तपिश से परेशान रहे।

Related posts

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

October 12, 2026
गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

October 11, 2026

मैदानों से बिल्कुल उलट, पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह खिली धूप के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए। चमोली और बद्रीनाथ में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्रों, मुनस्यारी और बागेश्वर में अच्छी बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिथौरागढ़ में 17.4, डीडीहाट में आठ, बेरीनाग में दो, गरूड़ में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। नई टिहरी में सामान्य से एक डिग्री कम तापमान 27.5 डिग्री रहा।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन से पांच दिनों के भीतर तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आने की उम्मीद है। इससे मैदानों में भी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

पूरा देश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। हालांकि 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी।

Previous Post

अवैध प्रेम प्रसंग : प्रेमिका संग मोमोज खा रहे पति को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, चप्पलों से की पिटाई

Next Post

Big news : आखरी क्या चाहती है यह महिला पत्रकार! वेब-सिनेमाद टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में नॉर्वे की बोलीं- “मुझे यकीन है मोदी ने मेरी आवाज सुनी थी”

Next Post
Big news : आखरी क्या चाहती है यह महिला पत्रकार!  वेब-सिनेमाद टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में नॉर्वे की  बोलीं- “मुझे यकीन है मोदी ने मेरी आवाज सुनी थी”

Big news : आखरी क्या चाहती है यह महिला पत्रकार! वेब-सिनेमाद टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में नॉर्वे की बोलीं- “मुझे यकीन है मोदी ने मेरी आवाज सुनी थी”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

रुद्रप्रयाग : अलकनंदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिरी, बड़ी जनहानि का अंदेशा

रुद्रप्रयाग : अलकनंदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिरी, बड़ी जनहानि का अंदेशा

1 year ago

लोकसभा चुनाव : जातिगत समीकरण के बीच अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट

3 years ago
चारधाम यात्रा : 12 लाख से ज्यादा यात्री कर चुके हैं दर्शन, केदारनाथ में रिकॉर्ड दर्शन

चारधाम यात्रा : 12 लाख से ज्यादा यात्री कर चुके हैं दर्शन, केदारनाथ में रिकॉर्ड दर्शन

1 year ago

गजब : इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर बर्तन धोने के जूने से शौचालय साफ करवाने का आरोप, जांच कमेटी गठित

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें
  • ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को समूह ‘ग’ से 10% आरक्षण देने सहित इन 13 मुद्दों पर लगी मुहर
  • आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें

रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें

October 12, 2026
ब्रेकिंग : हरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, गैरसैंण में विधानसभा सत्र सहित इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को समूह ‘ग’ से 10% आरक्षण देने सहित इन 13 मुद्दों पर लगी मुहर

October 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.