Thursday, August 27, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

दुखद : जंगल की आग बुझाने गई महिला की दर्दनाक मौत, बेटा घंटों तलाशता रहा मां को

May 23, 2026
in Uncategorized
0
दुखद : जंगल की आग बुझाने गई महिला की दर्दनाक मौत, बेटा घंटों तलाशता रहा मां को
Share on FacebookShare on Whatsapp

Related posts

बारिश बनी मुसीबत: बदरीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंसा, बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा पर रोक

बारिश बनी मुसीबत: बदरीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंसा, बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा पर रोक

August 27, 2026
घोटाला : किसान निधि के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 4.45 लाख अपात्रों ने डकारे 315 करोड़

घोटाला : किसान निधि के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 4.45 लाख अपात्रों ने डकारे 315 करोड़

August 27, 2026

कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के पैडूला क्षेत्र में जंगल की आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घास काटने और जंगल में लगी आग बुझाने गई महिला की वनाग्नि की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार पिपोला निवासी 50 वर्षीय अंजू देवी पत्नी स्वर्गीय जबर सिंह बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जंगल में घास और लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान पैडूला क्षेत्र के जंगलों में आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि आग फैलती देख अंजू देवी उसे बुझाने का प्रयास करने लगीं, लेकिन अचानक लपटों की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

इधर शाम करीब पांच बजे जब उनका पुत्र निवास बिष्ट बाजार से घर लौटा तो मां घर पर नहीं मिली। उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। देर शाम बहन से बातचीत के बाद पता चला कि मां जंगल गई थीं। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में तलाश शुरू की, जहां अंजू देवी का अधजला शव बरामद हुआ। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई।

पूर्व ग्राम प्रधान सुनय कुकशाल ने विभाग पर लापरवाही और असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए कहा कि जंगलों में लगातार आग की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की शवगृह भेज दिया।

18 साल पहले पति को खो चुकी थी अंजू देवी –
संघर्षों के सहारे बच्चों को पाला, अब हादसे ने तोड़ दिया परिवार –
अंजू देवी का जीवन संघर्षों से भरा रहा। करीब 18 वर्ष पूर्व उनके पति जबर सिंह बिष्ट की जाखी-डागर मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी अंजू देवी के कंधों पर आ गई।

ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने गांव-गांव दूध बेचकर अपने बेटे और बेटी का पालन-पोषण किया। मेहनत और संघर्ष के बल पर उन्होंने बेटी की शादी कराई, बेटे को पढ़ाया।

लेकिन बुधवार को जंगल की आग बुझाने के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

वन विभाग और राजस्व विभाग ने किया संयुक्त निरीक्षण –
कीर्तिनगर वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी संजय बेलवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

वहीं डीएफओ नरेंद्रनगर वन प्रभाग दिगांथ नायक ने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत घास में लगी आग के कारण हुई प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि जहां घटना हुई वह राजस्व विभाग की भूमि है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Previous Post

ब्रेकिंग ऋषिकेश : दिनेश चंद्र ‘मास्टर जी’ यूकेडी में शामिल

Next Post

उत्तराखंड : 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Next Post
उत्तराखंड : 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड : 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मंत्रिमंडल में फेरबदल : रुद्रप्रयाग जिले से विधायक भरत चौधरी और आशा नौटियाल में कौन मारेगा बाजी! या आशा नौटियाल हमेशा बोगेगी  झंडा

मंत्रिमंडल में फेरबदल : रुद्रप्रयाग जिले से विधायक भरत चौधरी और आशा नौटियाल में कौन मारेगा बाजी! या आशा नौटियाल हमेशा बोगेगी झंडा

12 months ago
गुड न्यूज: नर्सिंग पीजी परीक्षा में ऋषिकेश की साक्षी तिवारी रही स्टेट टापर

गुड न्यूज: नर्सिंग पीजी परीक्षा में ऋषिकेश की साक्षी तिवारी रही स्टेट टापर

3 years ago
देहरादून : आत्महत्या का प्रयास नहीं, दोस्त ने मजाक में मार दी शशि शेखर को गोली

देहरादून : आत्महत्या का प्रयास नहीं, दोस्त ने मजाक में मार दी शशि शेखर को गोली

1 year ago
गुड न्यूज : श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए 25 करोड़ की धनराशि जारी

आपदा : धराली के बाद अब थराली में बचाव कार्य में उतरे जवान, सीएम धामी पर सबकी नजर

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बारिश बनी मुसीबत: बदरीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंसा, बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा पर रोक
  • घोटाला : किसान निधि के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 4.45 लाख अपात्रों ने डकारे 315 करोड़
  • बड़ी खबर : नेपाल त्रासदी में भारत बना संकटमोचक, 10 टन राहत सामग्री और दवाइयों की खेप भेजी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बारिश बनी मुसीबत: बदरीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंसा, बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा पर रोक

बारिश बनी मुसीबत: बदरीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंसा, बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा पर रोक

August 27, 2026
घोटाला : किसान निधि के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 4.45 लाख अपात्रों ने डकारे 315 करोड़

घोटाला : किसान निधि के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 4.45 लाख अपात्रों ने डकारे 315 करोड़

August 27, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.