Thursday, October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर:युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाले ऑनलाइन गेमिंग को रोका जाना चाहिए

June 14, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर:युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाले ऑनलाइन गेमिंग को रोका जाना चाहिए
Share on FacebookShare on Whatsapp

माना कि डीजल युग में लोगों को आराम मिल रहा है पर इसके साथ साथ कुछ नुकसान भी हो रहे हैं। इस डिजिटल दौर में जहां साइबर क्राइम से बच पाना एक आम आदमी के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य है वही ऑनलाइन जुआ, सट्टेबाजी देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है।

जिस प्रकार सन 1980 और 90 के दौर में लाखों लोग लॉटरी के चक्कर में बर्बादी की कगार पर पहुंच गए थे बर्बाद हो गए थे।वही काम इस ऑनलाइन गेम के जरिए दोबारा शुरू हो रहा है। ऑनलाइन गेमिंग समाज के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। आपने ऑनलाइन गेमिंग में dream11 के नाम से भी एक गेम देखा होगा जिसमें आपने अड़ोस पड़ोस के लोगों को जीतते भी देखा हुआ और ज्यादा लोगों को हारते हुए भी देखा होगा। इन ऑनलाइन गेमिंग में एक बार में लोग कई  करोड़ों रुपए लगाते हैं क्योंकि सरकार को भी जीएसटी के रूप में इन गेमों से अच्छी खासी मोटी कमाई हो रही है, तो वह भी इसके दुष्प्रभाव को जानते हुए अनदेखा कर रही है। 

Related posts

बड़ी खबर : सचिवालय में महिला अफसर से छेड़छाड़, उपनल कर्मचारी पर केस दर्ज

बड़ी खबर : सचिवालय में महिला अफसर से छेड़छाड़, उपनल कर्मचारी पर केस दर्ज

October 22, 2026
देहरादून : एंबुलेंस चालक ने खुद ही महिला को मृत घोषित किया, अब मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही सास

देहरादून : एंबुलेंस चालक ने खुद ही महिला को मृत घोषित किया, अब मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही सास

October 22, 2026

   पहले सट्टा खिलाना और सट्टा खेलना दोनों ही अपराध माने जाते थे और इनको खेलने खेलने वालों को हिकारत की दृष्टि से देखा जाता था। परंतु इस डिजिटल जमाने में जो परोक्ष रूप से सट्टा चल रहा है इसको  धंधे का रूप दे दिया गया है जिसमें कई लोग बर्बाद हो रहे हैं।

हर मैच में परोक्ष तौर पर अरबों रुपए का हर रोज सट्टा चल रहा था इसका मुनाफा अकेले सटोरिए ही  डकार रहे थे। आपके फोन पर रोज छोटे इन्वेस्टमेंट करके लाखों की कमाई करने वाले ऐप और एडवरटाइजमेंट  देखे होंगे जो आप लोगों को खासकर युवाओं को मोटी कमाई करने के चक्कर में अपनी और आकर्षित करते हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि इन विज्ञापनों के अंत में भी सिगरेट कंपनियों के विज्ञापनों की तरह सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लिखा होता है वैसा ही इनके विज्ञापनों में भी लिखा होता है कि इस खेल में वित्तीय जोखिम भी शामिल है इसे अपनी जिम्मेवारी पर ही खेले। चौंकाने वाली बात यह है कि हमारे देश में इस समय 900 गेमिंग कंपनियां काम कर रही है तथा ऑनलाइन गेमिंग का दायरा 30% बढ़ गया है।मतलब देश के 50 करोड़ लोग इस ऑनलाइन गेमिंग के झांसे में फंसे चुके हैं।देश के एक तिहाई लोग इस गेमिंग के चक्कर में उलझे हुए हैं इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि 12 करोड़ से अधिक लोग अपने खून पसीने की कमाई इस गेम में गवा चुके है या गवां रहे हैं। बिना कुछ किए रातों-रात अमीर बनने की चाह ने युवा पीढ़ी को इस दलदल में फंसा दिया है। बहुत सारे विज्ञापन तो ऐसे भी आते हैं जो यह कहते हैं कि हमने आपके खाते में इतने पैसे डाल दिए हैं जिसके लुभावने जाल में फंसकर युवा उनके जाल में उलझ जाते हैं। क्योंकि इन पैसों से आप सिर्फ लूडो रमी या अन्य तरह के गेम खेल सकते हैं इनको निकाल नहीं सकते हैं। यह एक ऐसा जाल है जो युवाओं के मन मस्तिष्क के  में बैठ जाते हैं कि बिना कुछ मेहनत किए सिर्फ गेम खेलकर भी लाखों करोड़ों रुपए भी कमाए जा सकते हैं। इसका पता तब चलता है जब गेम में मगन इंसान का खाता कुछ दिनों में खाली हो जाता है। युवा पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली विभिन्न ऑनलाइन कंपनियों पर सरकार अपना शिकंजा कसने जा रही है। आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि ऐसी सभी गेमिंग कंपनियों को बंद किया जाएगा। जो इस प्रकार सट्टेबाजी करके युवाओं और उपभोक्ताओं का भविष्य बर्बाद कर रही हैं। परंतु यह अभी सिर्फ घोषणाएं बाजी ही है।सरकार का देशवासियों पर बड़ा एहसान होगा कि वह लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली इन कंपनियों को जल्द से जल्द बंद कर दे। जिससे युवा पीढ़ी इन ऑनलाइन कंपनियों के जाल में फंस कर  रोजाना घंटों घंटों बैठकर अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद करते हैं वह समय को किसी अच्छे काम में और देश के भविष्य के और अपने भविष्य के लिए लगाएं।

 

Tags: Hindi khabrein Uttarakhandlatest Uttarakhand Hindi khabreinupdated Uttarakhand Hindi khabreinUttrakhand Hindi khabrein
Previous Post

ब्रेकिंग न्यूज:ठगी का हैरान कर देने वाला तरीका

Next Post

हाई कोर्ट न्यूज़: उत्तराखंड में अनियंत्रित पर्यटकों पर हाईकोर्ट सख्त

Next Post
हाई कोर्ट न्यूज़: उत्तराखंड में अनियंत्रित पर्यटकों पर हाईकोर्ट सख्त

हाई कोर्ट न्यूज़: उत्तराखंड में अनियंत्रित पर्यटकों पर हाईकोर्ट सख्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन मुद्दों पर लगी मुहर

1 year ago
गुड न्यूज: बच्चों को दी जाएगी यातायात के नियमों की जानकारी,बनेंगे चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क,

गुड न्यूज: बच्चों को दी जाएगी यातायात के नियमों की जानकारी,बनेंगे चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क,

3 years ago
बड़ी खबर : यहां प्रशासन का चला बुलडोजर, 50 से अधिक मकान ध्वस्त

बड़ी खबर : यहां प्रशासन का चला बुलडोजर, 50 से अधिक मकान ध्वस्त

11 months ago
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय : कुलपति कर रही हाईकोर्ट के आदेश को तार-तार, सात संविदा कर्मियों को परमानेंट करने की जिद

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय : कुलपति कर रही हाईकोर्ट के आदेश को तार-तार, सात संविदा कर्मियों को परमानेंट करने की जिद

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : सचिवालय में महिला अफसर से छेड़छाड़, उपनल कर्मचारी पर केस दर्ज
  • देहरादून : एंबुलेंस चालक ने खुद ही महिला को मृत घोषित किया, अब मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही सास
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किलें, अब होगा पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : सचिवालय में महिला अफसर से छेड़छाड़, उपनल कर्मचारी पर केस दर्ज

बड़ी खबर : सचिवालय में महिला अफसर से छेड़छाड़, उपनल कर्मचारी पर केस दर्ज

October 22, 2026
देहरादून : एंबुलेंस चालक ने खुद ही महिला को मृत घोषित किया, अब मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही सास

देहरादून : एंबुलेंस चालक ने खुद ही महिला को मृत घोषित किया, अब मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही सास

October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.