Sunday, October 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

दुखद : सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

May 17, 2026
in Uncategorized
0
दुखद : सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Share on FacebookShare on Whatsapp

रिखणीखाल/कोटद्वार। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लॉक स्थित कोटड़ी वल्ली गांव के लिए बीते दिन बेहद दुखद साबित हुए। भारतीय सेना में तैनात जवान संदीप सिंह रावत की सड़क हादसे में असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान गांव में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर आंख नम नजर आई।

Related posts

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

October 11, 2026
बड़ी खबर : यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने कॉलेज छोड़ा

बड़ी खबर : यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने कॉलेज छोड़ा

October 11, 2026

28 वर्षीय संदीप सिंह रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावत राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे और पिछले आठ वर्षों से भारतीय सेना में रहकर देश सेवा कर रहे थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। वह छुट्टियों में अपने गांव आए हुए थे। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को अभी एक वर्ष ही पूरा हुआ था और हाल ही में उन्होंने अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई थी।

मंगलवार को संदीप अपने छोटे भाई कुलदीप सिंह रावत के साथ बाइक से देहरादून की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लालतप्पड़-नेपाली फार्म क्षेत्र के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि संदीप सिंह रावत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके भाई कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कुलदीप का उपचार हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में चल रहा है।

जब जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरा क्षेत्र गम में डूब गया। गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। शोक स्वरूप कोटड़ी बाजार और स्थानीय स्कूल भी बंद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई भारतीय सेना में कार्यरत हैं और परिवार का गांव में विशेष सम्मान रहा है। संदीप की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Previous Post

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

Next Post

देखें वीडियो: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग पुलिस बनी देवदूत, गहरी खाई में गिरे नेपाली यात्री की बचाई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

कोविड न्यूज :- बढ़ रहा कोरोना का खतरा, देहरादून में अब तक दो लोगों में कोरोना की पुष्टि

कोविड न्यूज :- बढ़ रहा कोरोना का खतरा, देहरादून में अब तक दो लोगों में कोरोना की पुष्टि

3 years ago
शर्मनाक : यहां पिता ने ही किया अपनी नाबालिग बच्चियों से बलात्कार

शर्मनाक : यहां पिता ने ही किया अपनी नाबालिग बच्चियों से बलात्कार

5 months ago
बड़ी खबर: परिवहन निगम ने निर्धारित किए लंबी दूरी की बसों के रुकने के स्थान

बड़ी खबर: परिवहन निगम ने निर्धारित किए लंबी दूरी की बसों के रुकने के स्थान

3 years ago
बड़ी खबर: चिटफंड कंपनी पर मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर: चिटफंड कंपनी पर मुकदमा दर्ज

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न
  • बड़ी खबर : यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने कॉलेज छोड़ा
  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए मैदानी क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

October 11, 2026
बड़ी खबर : यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने कॉलेज छोड़ा

बड़ी खबर : यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने कॉलेज छोड़ा

October 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.