Sunday, June 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : यहां घर लौटी लापता किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

May 11, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : यहां घर लौटी लापता किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। किशोरी एक दिन पहले अपने घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी और बाद में अपने 18 वर्षीय मित्र के साथ मिली। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे शुक्रवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन घर लौटने के कुछ घंटों बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हिंदू धर्म

Related posts

रुद्रप्रयाग : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उखीमठ ने हराया जखोली को

रुद्रप्रयाग : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उखीमठ ने हराया जखोली को

June 28, 2026
क्राइम : पुलिस ने सुलझाई पत्नी को जहर देकर हत्या की गुत्थी, एफएसएल रिपोर्ट से खुला राज, आरोपी पति अफजाल गिरफ्तार

क्राइम : पुलिस ने सुलझाई पत्नी को जहर देकर हत्या की गुत्थी, एफएसएल रिपोर्ट से खुला राज, आरोपी पति अफजाल गिरफ्तार

June 28, 2026

पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात करीब 11:45 बजे कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दी कि उनकी 15 वर्षीय पोती सुबह करीब चार बजे ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार तड़के 1:05 बजे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मामला दर्ज होने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया। जांच के दौरान शनिवार सुबह करीब 11 बजे किशोरी को पुलिस और परिजनों ने तलाश कर लिया। उसे कार्रवाई के लिए परिजनों के साथ कोतवाली लाया गया, जहां पूछताछ की गई।

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपने मित्र ऋतिक के साथ घूमने गई थी। दोनों पहले हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंचे, जहां गंगा किनारे समय बिताया। इसके बाद रात में दोनों कनखल क्षेत्र में गंगा तट पर रुके रहे। सुबह होने पर किशोरी ने अपनी एक सहेली को फोन कर अपनी लोकेशन बताई, जिसके बाद सहेली ने परिजनों को सूचना दी और पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में किशोरी और उसके परिजनों ने किसी प्रकार के अपराध या जबरदस्ती से इनकार किया था तथा कोई कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही थी। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने दोपहर करीब 3:30 बजे किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इसी बीच शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बरामद की गई किशोरी की अचानक तबीयत खराब हो गई है। परिजन उसे तत्काल रानीपुर मोड़ स्थित सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। रविवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने किशोरी के शरीर में “सस्पेक्टेड पॉयजन” यानी संदिग्ध विषैले पदार्थ की आशंका जताई है। विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Previous Post

आस्था : धारी देवी मंदिर में आस्था का सैलाब, भीड़ प्रबंधन में जुटी पुलिस

Next Post

हरिद्वार : सिडकुल में दो कंपनियों में कर्मचारी हड़ताल पर, यूनियन नेताओं समेत 22 पर मुकदमा दर्ज

Next Post
हरिद्वार : सिडकुल में दो कंपनियों में कर्मचारी हड़ताल पर, यूनियन नेताओं समेत 22 पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार : सिडकुल में दो कंपनियों में कर्मचारी हड़ताल पर, यूनियन नेताओं समेत 22 पर मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : जखोली के टेंडवाल गांव की युवती लापता, माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल

2 years ago
ब्रेकिंग : यात्रियों को लेकर आ रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

ऑपरेशन सिंदूर : रोकी गई चारधाम हेलीकाप्टर सेवाएं

1 year ago
ब्रेकिंग न्यूज : स्वास्थ्य सचिव ने कहा डेंगू का इलाज कोरोना की तर्ज पर किया जाएगा

ब्रेकिंग न्यूज : स्वास्थ्य सचिव ने कहा डेंगू का इलाज कोरोना की तर्ज पर किया जाएगा

3 years ago
रूद्रप्रयाग: तुंगनाथ-चोपता में कूड़ाघर पर लगी भीषण आग, उठा धुंए का गुबार

रूद्रप्रयाग: तुंगनाथ-चोपता में कूड़ाघर पर लगी भीषण आग, उठा धुंए का गुबार

6 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रप्रयाग : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उखीमठ ने हराया जखोली को
  • क्राइम : पुलिस ने सुलझाई पत्नी को जहर देकर हत्या की गुत्थी, एफएसएल रिपोर्ट से खुला राज, आरोपी पति अफजाल गिरफ्तार
  • बड़ी खबर : पुलिस और एसओजी को मिली सफलता, 8 अवैध तमंचे व 10 कारतूस के साथ अंतरजनपदीय हथियार तस्कर दबोचा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रुद्रप्रयाग : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उखीमठ ने हराया जखोली को

रुद्रप्रयाग : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उखीमठ ने हराया जखोली को

June 28, 2026
क्राइम : पुलिस ने सुलझाई पत्नी को जहर देकर हत्या की गुत्थी, एफएसएल रिपोर्ट से खुला राज, आरोपी पति अफजाल गिरफ्तार

क्राइम : पुलिस ने सुलझाई पत्नी को जहर देकर हत्या की गुत्थी, एफएसएल रिपोर्ट से खुला राज, आरोपी पति अफजाल गिरफ्तार

June 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.