Wednesday, May 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : श्रीनगर बेस अस्पताल में 8 मई से शुरू होगी कैथ लैब सेवा, हृदय रोगियों को बड़ी राहत

May 6, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : श्रीनगर बेस अस्पताल में 8 मई से शुरू होगी कैथ लैब सेवा, हृदय रोगियों को बड़ी राहत
Share on FacebookShare on Whatsapp

श्रीनगर। गढ़वाल क्षेत्र के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में लंबे समय से प्रतीक्षित कैथ लैब का संचालन 8 मई 2026 (शुक्रवार) से शुरू होने जा रहा है। इसके शुरू होने के साथ ही अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित जांच और ऑपरेशन भी यहीं पर किए जा सकेंगे, जिससे मरीजों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Related posts

दुखद : यहां अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, चालक की मौत

दुखद : यहां अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, चालक की मौत

May 6, 2026
बड़ी खबर : हाईप्रोफाइल जुआ अड्डे पर छापा, 18 रसूखदार गिरफ्तार

बड़ी खबर : हाईप्रोफाइल जुआ अड्डे पर छापा, 18 रसूखदार गिरफ्तार

May 6, 2026

इस सुविधा के शुभारंभ के अवसर पर दून अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय 8 और 9 मई को बेस अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान वे ओपीडी में मरीजों की जांच के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के कार्डियक ऑपरेशन भी करेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता से क्षेत्रीय मरीजों को त्वरित और उच्चस्तरीय उपचार मिल सकेगा।

कैथ लैब के संचालन को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सभागार में मेडिसिन विभाग, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुविधा शुरू होने से गंभीर हृदय रोगियों को समय पर इलाज मिलेगा और उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी।

करीब 6 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस कैथ लैब का उद्घाटन 19 जुलाई 2024 को किया गया था, लेकिन अब लगभग दो वर्ष बाद इसका संचालन शुरू हो रहा है। कैथ लैब का उद्घाटन राज्यपात लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी ने किया था।

इस नई सुविधा का लाभ केवल स्थानीय लोगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी आपातकालीन हृदय उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इससे यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि कैथ लैब को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित कर मरीजों को बिना देरी के उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Previous Post

बड़ी खबर : हाईप्रोफाइल जुआ अड्डे पर छापा, 18 रसूखदार गिरफ्तार

Next Post

दुखद : यहां अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, चालक की मौत

Next Post
दुखद : यहां अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, चालक की मौत

दुखद : यहां अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, चालक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : अब तक 100 शव निकाले, बढ़ सकता है मृतकों का आकड़ा

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : अब तक 100 शव निकाले, बढ़ सकता है मृतकों का आकड़ा

11 months ago
बड़ी खबर : मियांवाला का नाम बदलने से राजपूत समाज नाराज

बड़ी खबर : मियांवाला का नाम बदलने से राजपूत समाज नाराज

1 year ago
ग्राम पंचायत बच्वाड़ से निर्विरोध चुने गए विक्रम

ग्राम पंचायत बच्वाड़ से निर्विरोध चुने गए विक्रम

10 months ago
ऋषिकेश : यह शराब की दुकान बनी आबकारी विभाग के लिए सरदर्द, एनजीटी ने किया नया आदेश जारी

ऋषिकेश : यह शराब की दुकान बनी आबकारी विभाग के लिए सरदर्द, एनजीटी ने किया नया आदेश जारी

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : यहां अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, चालक की मौत
  • बड़ी खबर : श्रीनगर बेस अस्पताल में 8 मई से शुरू होगी कैथ लैब सेवा, हृदय रोगियों को बड़ी राहत
  • बड़ी खबर : हाईप्रोफाइल जुआ अड्डे पर छापा, 18 रसूखदार गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

दुखद : यहां अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, चालक की मौत

दुखद : यहां अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, चालक की मौत

May 6, 2026
बड़ी खबर : श्रीनगर बेस अस्पताल में 8 मई से शुरू होगी कैथ लैब सेवा, हृदय रोगियों को बड़ी राहत

बड़ी खबर : श्रीनगर बेस अस्पताल में 8 मई से शुरू होगी कैथ लैब सेवा, हृदय रोगियों को बड़ी राहत

May 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.