Monday, June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

देहरादून : पत्रकार हेम भट्ट पर हुए हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

February 8, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
देहरादून : पत्रकार हेम भट्ट पर हुए हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। दून पुलिस ने पत्रकार हेम भट्ट पर हुए हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है। यह हमला 6 फरवरी को एमकेपी कॉलेज के पास उस समय हुआ था, जब तीन स्कूटी सवार युवकों ने हेम भट्ट की स्कूटी रोककर उनके साथ मारपीट की थी।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

पुलिस ने 7 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहम्मद कैफ (21) पुत्र समर अहमद और मोहम्मद ताबिश (20) पुत्र रियाज अहमद, दोनों निवासी गांधी रोड, को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि घटना वाले दिन शाम के समय वे अपने साथी समीर (निवासी मेहूंवाला) के साथ स्कूटी पर सवार होकर इनामुला बिल्डिंग के पास से रेसकोर्स की ओर जा रहे थे। रास्ते में हॉर्न देने के बावजूद हेम भट्ट द्वारा साइड न देने पर उन्होंने उनका वाहन रोक लिया, जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल तीसरे आरोपी समीर की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

शांति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड निवासी हेम भट्ट ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि 6 फरवरी 2026 को रेसकोर्स रोड पर मुड़ते समय स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी स्कूटी रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 26/26 के तहत धारा 126(2), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है।

मामले के तूल पकड़ने के बाद उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने बैठक कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी पत्रकार हेम भट्ट के आवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और तीसरे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Previous Post

दुखद : यहां संदिग्ध परिस्थितियों में हास्टल से मिला एमबीबीएस की छात्रा का शव

Next Post

शर्मनाक : यहां पिता ने ही किया अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

Next Post
शर्मनाक : यहां पिता ने ही किया अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

शर्मनाक : यहां पिता ने ही किया अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग में ट्रांसफर की सिफारिश करने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं, चिन्हित कर होगी कार्रवाई

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग में ट्रांसफर की सिफारिश करने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं, चिन्हित कर होगी कार्रवाई

5 months ago
पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश : अब सब इंस्पेक्टर नहीं होंगे थाना इंचार्ज, सिर्फ इंस्पेक्टर को मिलेगी यह जिम्मेदारी

पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश : अब सब इंस्पेक्टर नहीं होंगे थाना इंचार्ज, सिर्फ इंस्पेक्टर को मिलेगी यह जिम्मेदारी

5 months ago
हरिद्वार : पत्नी की बेवफाई से गुस्साए पति ने कर दी अपने बचपन के दोस्त की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या

हरिद्वार : पत्नी की बेवफाई से गुस्साए पति ने कर दी अपने बचपन के दोस्त की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या

10 months ago
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

1 month ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की
  • ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी
  • हरिद्वार : सहकारी भंडार चुनाव में बवाल, कैबिनेट मंत्री के चेले विकास तिवारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

June 29, 2026
ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.