Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

सराहनीय : यहां डीएम ने कराया अपनी साढे तीन साल की बच्ची का आंगनबाड़ी में दाखिला

February 8, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
सराहनीय : यहां डीएम ने कराया अपनी साढे तीन साल की बच्ची का आंगनबाड़ी में दाखिला
Share on FacebookShare on Whatsapp

चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अपनी बेटी सिया का दाखिला सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है। उन्होंने महंगे प्राइवेट स्कूलों के बजाय सरकारी व्यवस्था को चुनकर समाज के सामने समानता की मिसाल पेश की है।
जहां साधन संपन्न लोग अपने बच्चों को महंगे और आलीशान प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने को प्राथमिकता देते हैं, वहीं चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अपनी साढ़े तीन साल की बेटी सिया का दाखिला चित्रकूट के जिला मुख्यालय के समीप स्थित सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

उन्होंने ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरे जिले में नई चर्चा छेड़ दी है। उनके इस निर्णय को लोग सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे की मजबूत पहल के रूप में देख रहे हैं।
IAS पुलकित गर्ग की बतौर जिलाधिकारी पहली तैनाती चित्रकूट में हुई है। पद संभालने के कुछ ही समय बाद उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक उपयुक्त स्कूल की तलाश शुरू की।‍

एक जागरूक पिता की तरह उन्होंने निजी प्ले स्कलों के साथ-साथ कई आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया और पूरी जांच पड़ताल के बाद उन्हें जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी आवास के पास ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सबसे उपयुक्त लगा और उन्होंने अपनी बेटी का वहां पर एडमिशन करवा दिया।

इस आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए व्यवस्थित गतिविधियां, पोषण, खेल सामग्री और सीखने का माहौल उपलब्ध है। इसी संतुष्टि के बाद उन्होंने अपनी बेटी सिया का नामांकन आंगनबाड़ी प्ले ग्रुप में कराना सबसे उपयुक्त लगा।

इस आंगनबाड़ी केंद्र में करीब 35 बच्चे हैं। सिया भी दूसरे बच्चों की तरह साथ बैठकर पढ़ाई करती है। मध्यान्ह भोजन के समय सबके साथ जमीन में बैठकर खाना खाती है।
सरकारी आंगनवाड़ी केंद्र में अपनी बेटी का एडमिशन करा कर IAS पुलकित गर्ग लोगों को यह महसूस करना चाहते हैं कि बच्चों की शुरुआती शिक्षा महंगे स्कूलों और बड़ी इमारतों से नहीं, बल्कि सही देखभाल और संस्कारों से मजबूत होती है।

यहां बता दें कि चित्रकूट उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है। इसका एक हिस्सा उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आता है, तो दूसरा हिस्सा मध्य प्रदेश के सतना जिले में पड़ता है। यह बुंदेलखंड क्षेत्र में मंदाकिनी नदी के तट पर बसा है।

IAS पुलकित गर्ग (2016 बैच के यूपी कैडर) वर्तमान में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में जिलाधिकारी (DM) के पद पर तैनात हैं।

Previous Post

वारदात: कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाई की बेरहमी से हत्या

Next Post

किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण : एसआईटी ने की पहली गिरफ्तारी, आरोपी को भेजा जेल

Next Post
किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण : एसआईटी ने की पहली गिरफ्तारी, आरोपी को भेजा जेल

किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण : एसआईटी ने की पहली गिरफ्तारी, आरोपी को भेजा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दहशत पार्ट 2 : बीच स्कूल परिसर से छठी के छात्र को खींच ले गया भालू

दहशत पार्ट 2 : बीच स्कूल परिसर से छठी के छात्र को खींच ले गया भालू

3 months ago
दुखद : डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत

दुखद : डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत

11 months ago
बड़ी खबर : 16 साल की गर्भवती नाबालिग किशोरी का किया निकाह, माता-पिता समेत पति पर मुकदमा

बड़ी खबर : 16 साल की गर्भवती नाबालिग किशोरी का किया निकाह, माता-पिता समेत पति पर मुकदमा

5 months ago

दुखद: मुसलमान था, मार दिया दैनिक जागरण के पत्रकार को

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.