Thursday, October 1, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

आक्रोश : राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का हल्ला बोल,लोकायुक्त गठन की मांग नहीं मानी तो शुरू होगा उग्र आंदोलन

January 30, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
आक्रोश : राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का हल्ला बोल,लोकायुक्त गठन की मांग नहीं मानी तो शुरू होगा उग्र आंदोलन
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उत्तराखंड में सशक्त और स्वतंत्र लोकायुक्त के गठन की लंबित मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) ने आज मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने तहसीलदार सुरेश सेमवाल के माध्यम से यह ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया। ज्ञापन में पार्टी ने राज्य सरकार से चुनावी वादों को तत्काल पूरा करने और लोकायुक्त की नियुक्ति करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो पार्टी मजबूरन प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन शुरू करेगी।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

ज्ञापन देते समय लोकायुक्त आंदोलन के संयोजक परमानंद बलोदी ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न चुनावी घोषणा-पत्रों में बार-बार सशक्त लोकायुक्त गठन का वादा किया है, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। माननीय हाईकोर्ट द्वारा भी सरकार को इस संबंध में कई निर्देश जारी किए गए, किंतु उनकी अवहेलना की जा रही है। इससे राज्य की जनता, विशेष रूप से भ्रष्टाचार से प्रभावित नागरिक, अत्यंत आहत और निराश हैं।
सुमन बडोनी ने आरोप लगाया कि लोकायुक्त के अभाव में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, और लोकायुक्त कार्यालय के नाम पर अनावश्यक व्यय हो रहा है, जो जनता के करों का दुरुपयोग है।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा, “उत्तराखंड की जनता भ्रष्टाचार मुक्त शासन की आकांक्षा रखती है। लोकायुक्त का गठन न केवल संवैधानिक आवश्यकता है, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी हथियार भी। यदि सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरती और तत्काल लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं करती, तो पार्टी शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी। हम जनहित में आवश्यक कदम उठाएंगे।”

ज्ञापन में लोकायुक्त को पूर्ण स्वतंत्रता, आवश्यक शक्तियां और संसाधन प्रदान करने की मांग की गई है ताकि भ्रष्टाचार के मामलों की निष्पक्ष जांच हो सके। पार्टी के लोकायुक्त आंदोलन के संयोजक परमानंद बलोदी और सुमन राम बडोनी ने भी इस मुद्दे पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष नवीन पंत ने स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी, जिसमें आमरण अनशन और अन्य कड़े कदम शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह इस चेतावनी को गंभीरता से ले और जनता के हित में तुरंत कार्रवाई करे।

यह मुद्दा उत्तराखंड में लंबे समय से चर्चा में है, जहां 2013 से लोकायुक्त पद खाली पड़ा है और भ्रष्टाचार निरोधक व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का यह कदम राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को नई गति प्रदान कर सकता है।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल, लोकायुक्त आंदोलन के संयोजक परमानंद बलोदी, सुमन राम बडोनी, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष योगेश ईष्टवाल, महानगर अध्यक्ष नवीन पंत, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद गोस्वामी, मंजू रावत और सुशीला पटवाल, सुमन रावत, हेमा कोटनाला आदि पदाधिकारीगण शामिल थे।

Previous Post

अजब गजब : एक वफादार कुत्ते की बेमिसाल वफादारी

Next Post

दुखद : यहां भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

Next Post
दुखद : यहां भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

दुखद : यहां भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : बुरे फंसे खानपुर विधायक उमेश कुमार, अपनों ने छोड़ा साथ

3 years ago
बड़ी खबर : बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार चार नवंबर को लगेगा देहरादून में

बड़ी खबर : बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार चार नवंबर को लगेगा देहरादून में

3 years ago

ब्रेकिंग : पुरोला और कालाढूंगी नगर पंचायत से बने नगर पालिका, अधिसूचना जारी

2 years ago
दहशत : याद किया जा रहा है नरेंद्र सिंह नेगी का यह गीत, वन मंत्री खामोश, भालू सक्रिय

दहशत : याद किया जा रहा है नरेंद्र सिंह नेगी का यह गीत, वन मंत्री खामोश, भालू सक्रिय

9 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • दुबई : कॉकपिट में चाकू से हमला, 14 हजार फीट नीचे आया विमान; घायल भारतीय कैप्टन ने दिखाई हिम्मत, 174 यात्रियों की बची जान
  • संकट : पंचायतों पर पलायन की मार,गांवों में प्रधान बनने को कोई तैयार नहीं, 3890 पदों पर फिर होगा उप-चुनाव
  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड से मानसून की विदाई जल्द चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

दुबई : कॉकपिट में चाकू से हमला, 14 हजार फीट नीचे आया विमान; घायल भारतीय कैप्टन ने दिखाई हिम्मत, 174 यात्रियों की बची जान

दुबई : कॉकपिट में चाकू से हमला, 14 हजार फीट नीचे आया विमान; घायल भारतीय कैप्टन ने दिखाई हिम्मत, 174 यात्रियों की बची जान

October 1, 2026
संकट : पंचायतों पर पलायन की मार,गांवों में प्रधान बनने को कोई तैयार नहीं, 3890 पदों पर फिर होगा उप-चुनाव

संकट : पंचायतों पर पलायन की मार,गांवों में प्रधान बनने को कोई तैयार नहीं, 3890 पदों पर फिर होगा उप-चुनाव

October 1, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.