Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : अब बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश होगा बंद

January 26, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : अब बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश होगा बंद
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ-साथ बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में अब गैर हिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से इस संबंध में आगामी बोर्ड बैठक में औपचारिक प्रस्ताव पारित किए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराएं और सनातन मान्यताएं सर्वोपरि हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ सभी मंदिरों में परंपरागत रूप से गैर हिंदुओं का प्रवेश निषिद्ध रहा है, लेकिन पूर्ववर्ती गैर भाजपा सरकारों के कार्यकाल में इन परंपराओं का उल्लंघन किया गया।

उन्होंने कहा कि केदारखंड से लेकर मानसखंड तक स्थापित मंदिर श्रृंखला में सदियों से चली आ रही परंपराओं का विधिवत पालन सुनिश्चित करना मंदिर समिति का दायित्व है। इन्हीं परंपराओं की रक्षा के उद्देश्य से यह सख्त निर्णय लिया गया है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की भ्रम या अनावश्यक विवाद की स्थिति न बने।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

हेमंत द्विवेदी ने यह भी कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने, कठोर नकल कानून, जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान और अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच की सिफारिश जैसे निर्णयों से राज्य सरकार के प्रति जनविश्वास लगातार बढ़ा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के समन्वय से देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता, धार्मिक गरिमा और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। मंदिर समिति आने वाले समय में इस दिशा में और भी ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने जा रही है।

Previous Post

दुखद : जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग को हाथी ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Next Post

दुखद : पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन

Next Post
दुखद : पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन

दुखद : पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : नगर निकाय चुनाव की तैयारीयां तेज, इस दिन जारी होगी आरक्षण की अंतिम अधिसूचना

नगर निकाय चुनाव : मतगणना शुरू, ऋषिकेश बना हॉट सीट

1 year ago
बड़ी खबर: खतरे की जद में ऋषिकेश का राम झूला पुल

बड़ी खबर: खतरे की जद में ऋषिकेश का राम झूला पुल

3 years ago
अविश्वसनीय : यहां गर्भवती महिला ने चार बच्चों को दिया एक साथ जन्म

अविश्वसनीय : यहां गर्भवती महिला ने चार बच्चों को दिया एक साथ जन्म

3 months ago
बड़ी खबर : मनोज रावत नहीं हैं बद्रीनाथ सीट से दावेदार

बड़ी खबर : मनोज रावत नहीं हैं बद्रीनाथ सीट से दावेदार

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.