Friday, May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

दुखद : पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन

January 27, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
दुखद : पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

टिहरी व घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का सोमवार को देहरादून में निधन हो गया। 76 वर्षीय बलवीर सिंह नेगी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और कैलाश अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

बलवीर सिंह नेगी उत्तराखंड के उन चुनिंदा नेताओं में रहे, जिन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा के साथ-साथ उत्तराखंड विधानसभा का भी सदस्य बनने का अवसर मिला। उत्तराखंड राज्य गठन से पहले वर्ष 1989 में वे टिहरी विधानसभा क्षेत्र से जनता दल के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।
उस समय टिहरी जनपद में मात्र दो विधानसभा क्षेत्र ही हुआ करते थे।
उत्तराखंड राज्य गठन के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वे अपने गृह क्षेत्र घनसाली से विधायक चुने गए। इसके बाद वर्ष 2007 में उन्होंने पुनः घनसाली विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। बाद में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई।बलवीर सिंह नेगी 1970 के दशक से ही टिहरी की राजनीति में सक्रिय रहे। वे जिला पंचायत सदस्य भी रहे। सरल स्वभाव, कम बोलने और बिना प्रचार के काम करने के लिए वे जाने जाते थे।

पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपने गांव में एक बगीचा विकसित किया था, जहां वे अक्सर समय बिताते थे। इस बगीचे में कीवी की खेती की गई थी, जिससे हर वर्ष कई कुंतल उत्पादन होता था।
उनके नाम एक विशेष राजनीतिक रिकॉर्ड भी रहा। वे तीन अलग-अलग राजनीतिक दलों से विधायक चुने गए। उत्तर प्रदेश विधानसभा में जनता दल, उत्तराखंड के पहले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और वर्ष 2007 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर उन्होंने जीत दर्ज की।

क्षेत्र में उनका व्यक्तिगत प्रभाव इतना मजबूत था कि पार्टी टिकट औपचारिकता मात्र माना जाता था। उनका अंतिम संस्कार 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे हरिद्वार में किया जाएगा। वर्तमान में उनका पार्थिव शरीर दर्शनार्थ बदरीपुर, देहरादून स्थित आवास पर रखा गया है।

Previous Post

बड़ी खबर : अब बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश होगा बंद

Next Post

मौसम अपडेट : आज से इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

Next Post
मौसम अपडेट : इस जिलें में 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, यहां होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम अपडेट : आज से इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग

बड़ी खबर : केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग

11 months ago
रुद्रप्रयाग : जखोली में कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ, 100 से अधिक टीम कर रही है प्रतिभाग

रुद्रप्रयाग : जखोली में कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ, 100 से अधिक टीम कर रही है प्रतिभाग

8 months ago
बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा, जल्द होगा मंत्री मंडल का विस्तार

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा, जल्द होगा मंत्री मंडल का विस्तार

2 years ago
दुखद : बीटेक के छात्र ने की खुदकुशी, लिखा सुसाइड नोट

दुखद : बीटेक के छात्र ने की खुदकुशी, लिखा सुसाइड नोट

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट
  • श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव
  • केदारनाथ : सोनप्रयाग में नेपाली के कब्जे से बरामद की गई अवैध शराब

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

May 15, 2026
श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव

श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव

May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.