Friday, May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

एक्सक्लूसिव : उद्यान विभाग में नए भर्ती घोटाले की साजिश, उपनल को दरकिनार कर बाहरी कंपनी को दिया भर्ती टेंडर

December 24, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
एक्सक्लूसिव : उद्यान विभाग में नए भर्ती घोटाले की साजिश, उपनल को दरकिनार कर बाहरी कंपनी को दिया भर्ती टेंडर
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

लंबे समय से भ्रष्टाचार में घिरे उद्यान विभाग में अब एक नए भर्ती घोटाले की साजिश की जा रही है। उद्यान विभाग ने बीते 20 दिसंबर एक अखबार के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई, जिसके अनुसार जिला उद्यान अधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा सूचना प्रकाशित की गई।
उद्यान विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा सचालित UKIHDP परियोजना के अन्तर्गत (उत्तराखण्ड इन्टीग्रेटेड हॉर्टिकल्वर डेवलपमेंट प्रमोशन परियोजना) के अन्तर्गत योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। यह भर्ती JICA परियोजनान्तर्गत गठित जिला कार्यन्वयन इकाई टिहरी गढ़वाल हेतु की जा रही है, परियोजना के अन्तर्गत भर्ती प्रक्रिया Platinumvlew Home Solution Pvt. Ltd. के माध्यम से की जायेगी। भर्ती के अन्तर्गत जिन पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं उसमें फिल्ड मैनेजर (संस्थागत विकास), जूनियर इंजीनियर (अवसंरचना), कार्यालय प्रबंधक सह लेखाकार, कम्प्यूटर सहायक/ऑपरेटर, GIS/MIS आपरेटर तथा कार्यालय सफाई / रखरखाव से संबंधित पद शामिल हैं। सम्बन्धित क्षेत्र में आवश्यक योग्यता एवं अनुभव रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित विवरण ई-मेल अथवा मोबाइल नंबर के माध्यम से प्राप्त किये जा सकते हैं। DIU के पदों हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

यहां बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पास ही उद्यान विभाग और उपनल आउटसोर्सिंग विभाग है।

ऐसे में बड़ा प्रश्न उठना लाजमी है कि जब उद्यान विभाग और उपनल आउटसोर्सिंग विभाग भी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अंतर्गत है, तो “प्लैटिनमव्यू होम सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड” को भर्ती करने का जिम्मा क्यों सोपा गया, जबकि मंत्री के पास आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करवाने के लिए उपनल मौजूद है। ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठने लाजिमी हैं।

दूसरी बड़ी बात यह है कि ‘प्लैटिनमव्यू होम सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड’ एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जिसको की उद्यान विभाग से संबंधित कोई अनुभव नहीं है। इस कंपनी को भर्ती का टेंडर देना अपने आप में एक बड़े भ्रष्टाचार की साजिश का खुलासा करता है। वहीं इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए 20 दिसंबर 2025 को विज्ञप्ति जारी की जाती है और 24 दिसंबर 2025 आवेदन मांगने की अंतिम तिथि घोषित की गई है। महज चार दिनों के भीतर कंपनी कैसे बेरोजगारों के आवेदन मांग सकती है।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में उठाए बड़े सवाल

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने इस भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड के बेरोजगारों को दरकिनार कर राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल किया जा रहा है। आखिर कैसे उद्यान विभाग एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को आउटसोर्सिंग का टेंडर दे सकती है, जबकि सरकार के पास अपनी आउटसोर्सिंग एजेंसी ‘उपनल’ है। शिवप्रसाद सेमवाल ने इसे प्रदेश के बेरोजगारों के साथ छलावा बताया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अति शीघ्र इस भर्ती प्रक्रिया की आवेदन तिथि को बढ़ाया जाए, और भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से संपन्न की जाए। अन्यथा इसको लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

Previous Post

मौसम अपडेट : जानिए क्रिसमस पैर कैसा रहेगा मौसम का हाल

Next Post

बड़ी खबर : यहां विधायक ने काट दी बिजली विभाग अधिकारियों के आवास की बिजली, मुकदमा दर्ज

Next Post
बड़ी खबर : यहां विधायक ने काट दी बिजली विभाग अधिकारियों के आवास की बिजली, मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर : यहां विधायक ने काट दी बिजली विभाग अधिकारियों के आवास की बिजली, मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

पंचायत चुनाव : अगस्त्यमुनि विकासखंड से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा निर्विरोध, कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस

9 months ago

दुखद: मुसलमान था, मार दिया दैनिक जागरण के पत्रकार को

2 years ago
शर्मनाक : फिर शर्मशार हुई ‘मित्र पुलिस’, कांस्टेबल ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

शर्मनाक : फिर शर्मशार हुई ‘मित्र पुलिस’, कांस्टेबल ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

4 months ago
लोकप्रियता : सोशल मीडिया पर धाकड़ धामी की धूम, एक करोड़ हुए फेसबुक फालोवर्स

लोकप्रियता : सोशल मीडिया पर धाकड़ धामी की धूम, एक करोड़ हुए फेसबुक फालोवर्स

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रूद्रप्रयाग: ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य
  • ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ में वज्रपात, दो गंभीर घायल
  • बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रूद्रप्रयाग: ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य

रूद्रप्रयाग: ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य

May 15, 2026
ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ में वज्रपात, दो गंभीर घायल

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ में वज्रपात, दो गंभीर घायल

May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.